NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के नए ट्रेलर और रिलीज डेट समेत जानिए जरुरी बातें
    अगली खबर
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के नए ट्रेलर और रिलीज डेट समेत जानिए जरुरी बातें
    रिलीज हुआ 'अवतार 2' का ट्रेलर (तस्वीर: ट्विटर/@officialavatar)

    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के नए ट्रेलर और रिलीज डेट समेत जानिए जरुरी बातें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 03, 2022
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    जेम्स कैमरून की चर्चित फिल्म 'अवतार' के सीक्वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म पिछली फिल्म के करीब 13 साल बाद रिलीज की जा रही है।

    फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। सीक्वल में पिछली फिल्म की घटनाओं को ही दिलचस्प और रोमांचक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

    बुधवार को फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया गया है।

    आइए जानते हैं इसके बारे में जरुरी बातें।

    रिपोर्ट्स

    फिल्म के कई भागों पर चल रहा है काम

    रिपोर्ट्स के अनुसार 'अवतार 2', 'टाइटैनिक' के बाद कैमरून के बाद अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी।

    यह फिल्म 3 घंटे 10 मिनट की है। वहीं 'टाइटैनिक' 3 घंटे 14 मिनट की फिल्म थी।

    इस प्रोजेक्ट को एक बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। 2024, 2026 और 2028 में इस फिल्म के अन्य सीक्वल रिलीज किए जाएंगे।

    फिल्म के आने वाले नए भागों पर काम पहले ही शुरू किया जा चुका है।

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर्स

    पिछली फिल्म से 10 साल आगे है सीक्वल की कहानी

    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

    बुधवार को फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया गया जो रोमांच और मनोरंजन से भरपूर है।

    सीक्वल की कहानी अपनी मूल कहानी से करीब 10 साल आगे है। इस बार जेक और नेतिरी के सामने खतरा ज्यादा है। उनके ऊपर अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी है।

    फिल्म में इस बार केट विंसलेट, मिशेल योह और क्लिफ कर्सिट भी नजर आएंगे।

    ट्रेलर

    दर्शकों को रोमांच से भरने वाला है नया ट्रेलर

    'अवतार 2' का ट्रेलर हमें पैंडोरा की दुनिया में वापस ले जाता है। ट्रेलर से जेक और नेतिरी की परिस्थिति साफ नहीं होती, लेकिन यह दर्शकों में रोमांच भरने वाला है।

    पैंडोरा की नीली दुनिया पहले से ज्यादा रोमांचक, भावुक और आकर्षक है।

    जेक नेतिरी को बताता है कि कैसे उनके जन्म के पहले से लेकर मृत्यु के बाद तक, पानी सब कुछ जोड़े रखता है।

    वह नेतिरी को साहस के साथ उसका साथ देने के लिए कहता है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए 'अवतार 2' का नया ट्रेलर

    On December 16, return to Pandora.

    Watch the brand-new trailer and experience #AvatarTheWayOfWater in 3D. pic.twitter.com/UtxAbycCIc

    — Avatar (@officialavatar) November 2, 2022

    अवतार

    'अवतार' ने जीते थे तीन ऑस्कर

    2009 की 'अवतार' को अब तक की सबसे बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है।

    फिल्म में दिखाया था कि 22वीं शताब्दी में मनुष्य एक महत्वपूर्ण खनिज अनओब्टेनियम को पैंडोरा ग्रह पर खोद रहे हैं जो पैंडोरा की प्रजातियों के लिए ही खतरनाक है।

    इस फिल्म ने 2.79 बिलियन डॉलर (अब के करीब 23,000 करोड़ रुपये) कमाए थे।

    फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन और विजुअल इफेक्ट्स के लिए तीन ऑस्कर अपने नाम किए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'अवतार 2' का ट्रेलर पहले भी जारी किया जा चुका है। फिल्म के रिलीज से पहले निर्माताओं ने 'अवतार' को दोबारा रिलीज किया था जिससे दर्शक फिल्म से जुड़ सकें। बीते 23 सितंबर को 'अवतार' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की गई थी।

    ट्विटर पोस्ट

    पहले भी जारी किया गया था ट्रेलर

    “Wherever we go, this family is our fortress.”

    Watch the brand-new teaser trailer for #Avatar: The Way of Water. Experience it only in theaters December 16, 2022. pic.twitter.com/mGPA0CWcCf

    — 20th Century Studios India (@20thCenturyIN) May 9, 2022

    पोल

    आप किस फिल्म के लिए उत्साहित हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत खूब! यह भी पढ़िए:
    पठान: शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी, ऐक्शन में दिखे कलाकार पठान: शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी, ऐक्शन में दिखे कलाकार
    बहुत खूब! यह भी पढ़िए:
    दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी जैम्स कैमरून की 'अवतार', जानें रिलीज डेट दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी जैम्स कैमरून की 'अवतार', जानें रिलीज डेट
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हॉलीवुड समाचार
    दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी जैम्स कैमरून की 'अवतार', जानें रिलीज डेट हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    जबरदस्त विवादों में फंसी थीं हॉलीवुड की ये पांच फिल्में मनोरंजन
    मुकदमे के 10 मिलियन डॉलर छोड़ सकते हैं जॉनी डेप जॉनी डेप
    जस्टिन बीबर के चेहरे को हुआ लकवा, वीडियो में बताई अपनी बीमारी जस्टिन बीबर
    बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें ब्रिटनी स्पीयर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025