NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बुर्ज खलीफा पर दिखा वरुण धवन और कृति सैनन की 'भेड़िया' का ट्रेलर
    मनोरंजन

    बुर्ज खलीफा पर दिखा वरुण धवन और कृति सैनन की 'भेड़िया' का ट्रेलर

    बुर्ज खलीफा पर दिखा वरुण धवन और कृति सैनन की 'भेड़िया' का ट्रेलर
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 19, 2022, 01:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बुर्ज खलीफा पर दिखा वरुण धवन और कृति सैनन की 'भेड़िया' का ट्रेलर
    बुर्ज खलीफा पर 'भेड़िया' का ट्रेलर

    वरुण धवन और कृति सैनन की फिल्म 'भेड़िया' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म आने वाले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता और स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में वरुण और कृति फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे हैं। यहां पर बुर्ज खलीफा पर 'भेड़िया' का ट्रेलर फीचर किया गया। इससे प्रशंसकों के साथ ही दोनों सितारे भी काफी उत्साहित नजर आए।

    वरुण और कृति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    शुक्रवार को वरुण और कृति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बुर्ज खलीफा पर 'भेड़िया' का ट्रेलर नजर आया। इस दौरान फिल्म की टीम के साथ ही अन्य प्रशंसक भी वहां मौजूद थे। वरुण ने वीडियो के साथ लिखा, 'बुर्ज खलीफा पर भेड़िया का ट्रेलर। मैं इतना खुश हो गया था कि मैंने अपना फोन गिरा दिया।' वहीं कृति ने लिखा कि बुर्ज खलीफा पर 'भेड़िया' का ट्रेलर होना एक बड़ा पल है।

    बुर्ज खलीफा पर 'भेड़िया'

    Instagram post

    A post shared by kritisanon on November 19, 2022 at 12:30 pm IST

    हॉरर कॉमेडी फिल्म है 'भेड़िया'

    दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दिखाया गया है वरुण के किरदार को एक भेड़िया काट लेता है। इसके बाद उनके शरीर में कुछ अजीबोगरीब बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों को लेकर फिल्म में सस्पेंस और हास्य का दिलचस्प मेल बनाया गया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

    फिल्म के गाने में की गई 'स्त्री 2' की पुष्टी

    फिल्म के रिलीज हुए गानों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म का गाना 'ठुमकेश्वरी' काफी चर्चित रहा। इस गाने में श्रद्धा कपूर भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं। श्रद्धा की उपस्थिति ने 'स्त्री 2' की पुष्टि कर दी है। बता दें दिनेश विजान की 'स्त्री' 2018 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। लंबे समय से इसके सीक्वल की चर्चा हो रही है।

    जब बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान आए नजर

    2 नवंबर को सुपरस्टार शाहरुख खान को बुर्ज खलीफा से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई थीं। इससे पहले भी कई बार शाहरुख को उनके जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से बधाई दी गई है। जन्मदिन के अलावा कुछ समय पहले शाहरुख एक विज्ञापन के लिए भी बुर्ज खलीफा पर नजर आए थे। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। ऐसे में इसपर फीचर होना किसी के लिए भी गर्व की बात होती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 830 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन
    कृति सैनन
    भेड़िया फिल्म

    ताज़ा खबरें

    ऐपल ने AR हेडसेट का लॉन्च किया स्थगित, MR हेडसेट को जल्द करेगी पेश- रिपोर्ट ऐपल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरे मैच में झटके चार विकेट मोहम्मद सिराज
    फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगे साथ अजय देवगन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    क्या है बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार का मुद्दा और प्रधानमंत्री को क्यों करनी पड़ी अपील? नरेंद्र मोदी
    'बिग बॉस 16' में एकता कपूर करेंगी 'लव सेक्स और धोखा 2' का ऐलान एकता कपूर
    'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, साझा की तस्वीर तुषार कालिया
    शमिता शेट्टी की फिल्म 'द टेंनेंट' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक शमिता शेट्टी

    वरुण धवन

    वरुण धवन की 'भेड़िया' इस OTT प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक, जानें कब देखें भेड़िया फिल्म
    वरुण धवन की 'भेड़िया' को सिनेमाघर में 50 दिन पूरे, जानिए अब तक का कारोबार भेड़िया फिल्म
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट हुई, लेकिन हुआ था 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान- करण जौहर करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कृति सैनन

    कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' में परेश रावल को कैसे मारा थप्पड़, जानिए शूटिंग का किस्सा कार्तिक आर्यन
    फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन स्टार बन कार्तिक ने मारी एंट्री कार्तिक आर्यन
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का फर्स्ट लुक जारी, ट्रेलर कल होगा रिलीज कार्तिक आर्यन
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग खत्म, कृति सैनन ने साझा की तस्वीरें कार्तिक आर्यन

    भेड़िया फिल्म

    वरुण धवन की 'भेड़िया' ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए अब तक का कारोबार वरुण धवन
    'भेड़िया' से 'टॉप गन मैवरिक' तक, इस वीकेंड इन फिल्मों और वेब सीरीज का लें मजा OTT प्लेटफॉर्म
    'दृश्यम 2', 'भेड़िया' और 'ऊंचाई'; साल के जाते-जाते इन फिल्मों ने लौटाई बॉक्स ऑफिस की चमक दृश्यम 2
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023