NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल
    मनोरंजन

    फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल

    फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 03, 2022, 02:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल
    फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज

    काफी समय से फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'शेरदिल' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी ही अपने आप में काफी रोचक है। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में पंकज के अंदाज और हाव-भाव ने फिर से दर्शकों की महफिल लूट ली है। वह अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए हैं।

    पंकज ने ट्विटर पर शेयर किया ट्रेलर

    पंकज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जंगल से दूर होते जा रहे आदमी के कई समस्याओं का हल जंगल की ओर लौट जाने में है। 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में आएगी।' सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट के द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।

    यहां देखिए पंकज का ट्विटर पोस्ट

    जंगल से दूर होते जा रहे आदमी के कई समस्याओं का हल जंगल की ओर लौट जाने में है। #Sherdil - The Pilibhit Saga Trailer Out Now.
    In Cinemas 24th June.@AuthorAtul @VishwanathNSD बधाई । https://t.co/V6GLXecGrP

    — पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) June 3, 2022

    गंगाराम बनकर करप्शन और टाइगर से लड़ते दिखे पंकज

    गंगाराम बनकर करप्शन और टाइगर से लड़ते दिखे पंकज

    फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जो जंगली जानवरों और प्रशासनिक भ्रष्टाचार से जूझता है। इसमें पंकज गंगाराम नामक शख्स के किरदार में नजर आए। पंकज अपने गांव वालों को बताते हुए दिखे कि टाइगर रिजर्व के आसपास कोई व्यक्ति बाघ का शिकार हो गया तो सरकार उसके परिवार को 10 लाख रुपये देगी। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि पंकज सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए खुद को बाघ का शिकार करवाने के लिए निकल पड़ते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (रिव्यू)

    फिल्म में सयानी ने पंकज की पत्नी का किरदार अदा किया है। उनका लुक एकदम नेचुरल लगा है। पंकज की कॉमेडी, अंदाज और बॉडी लैंग्वेज ने जरूर दर्शकों को प्रभावित किया है।

    सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म

    यह फिल्ममेकर श्रीजीत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। फिल्म की कहानी 2017 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। इस घटना ने वन विभाग के होश उड़ा दिए थे। गांव के लोग अपने घर के बड़े और बुजुर्ग हो चुके लोगों को जंगलों में भेजते थे, जहां टाइगर उन्हें अपना शिकार बना लेता था। गांव वालों द्वारा सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए ऐसा किया जाता था।

    फिल्म 'शेरदिल' के लिए केके ने गाया था आखिरी गाना

    केके के निधन से शोक की लहर उमड़ पड़ी है। दिवंगत केके के प्रशंसकों के लिए फिल्म 'शेरदिल' बेहद खास है। उन्होंने अपने करियर का आखिरी गाना 'शेरदिल' के लिए गाया था, जो फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आएगा। हालांकि, इस गाने के टाइटल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 12 अप्रैल को केके ने रिकॉर्डिंग स्टूडियों से इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह श्रीजीत और गीतकार गुलजार के साथ नजर आए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म का ट्रेलर
    पंकज त्रिपाठी
    शेरदिल फिल्म

    ताज़ा खबरें

    लेम्बोर्गिनी उरुस-S अगले महीने होगी लॉन्च, जानिए मौजूदा वेरिएंट से कितना बेहतर है यह मॉडल लेम्बोर्गिनी
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: सीन विलियम्स ने तीसरे वनडे में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    IPL: महेन्द्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान, आज भी सबसे अधिक है उनका जीत प्रतिशत महेन्द्र सिंह धोनी

    बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उसे फोन करना चाहिए था स्मृति ईरानी
    एमएम कीरवानी ने बताया, हिंदी गानों से क्यों बना ली दूरी एमएम कीरवानी
    सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में करीना कपूर नहीं, पूजा हेगड़े आएंगी नजर  सलमान खान
    राजकुमार राव ने सोनम कपूर को बताया दयालु, नेपोटिज्म पर वायरल वीडियो को बताया गलत   राजकुमार राव

    फिल्म का ट्रेलर

    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, आदित्य रॉय कपूर के हमशक्ल ने दिया पुलिस को चकमा आदित्य रॉय कपूर
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज रोहित शेट्टी
    नानी और कीर्ति सुरेश की 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'आजमगढ़' के निर्माताओं को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, जानिए पूरा मामला  बॉलीवुड समाचार
    निर्देशक धीरज कुमार की फिल्म 'बिहान' में नजर आएंगे मानव दुर्गा, निभाएंगे अहम भूमिका बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    पंकज त्रिपाठी से कंगना रनौत तक, राजनेताओं के किरदार में दिखने वाले हैं ये कलाकार कंगना रनौत

    शेरदिल फिल्म

    अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत गायक केके का आखिरी गाना 'धूप पानी बहने दे' हुआ रिलीज बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शेरदिल' के लिए केके ने गाया था आखिरी गाना, जानिए कब होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023