'टॉय स्टोरी 5' में लिलीपैड टैबलेट से वुड्डी-बज को खतरा, क्या बच पाएगा बचपन?
फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' में वुड्डी और बज की वापसी हुई है, लेकिन इस बार उनके सामने एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
बॉनी को एक नया स्मार्ट टैबलेट 'लिलीपैड' मिला है। बॉनी इस टैबलेट में इतनी मगन हो जाती है कि उसे अपने खिलौनों से खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं रहती।
इससे खिलौनों को यह चिंता सताने लगती है कि कहीं वे पीछे न छूट जाएं। जब बॉनी गैजेट्स की दुनिया में खोने लगती है, तो वुड्डी, बज, जेसी और उनके दोस्त मिलकर एक योजना बनाते हैं।
वे चाहते हैं कि बॉनी फिर से असली खेल और अपने दोस्तों के साथ जुड़ सके।
फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' में होंगे नए किरदार
इस बार फिल्म में कुछ नए और मजेदार किरदार भी देखने को मिलेंगे। इनमें स्मार्टी पैंट्स (एक पॉटी-ट्रेनिंग डिवाइस) शामिल है, जिसे कोनन ओ'ब्रायन ने अपनी आवाज दी है।
इसके अलावा, एटलस नाम का एक GPS हिप्पो भी है। स्नैपी नाम का कैमरा और डॉ. नटकेस नाम का छोटा रेसलर-पीनट टॉय भी दर्शकों को लुभाएंगे।
सबसे खास बात यह है कि इस बार जेसी के पिछले जीवन के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। हंसी-मजाक और दिल को छू लेने वाले पलों से भरी यह फिल्म दोस्ती के मायने और तकनीक-भरी दुनिया में बड़े होने की यात्रा दिखाती है।
यह फिल्म पुराने प्रशंसकों के साथ-साथ नए दर्शकों को भी खूब पसंद आने वाली है।