'टॉक्सिक' निर्माता का दावा- ये व्यस्कों की परीकथा, मुझे यकीन है लोगों को पसंद आएगी
क्या है खबर?
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' अगले महीने सिनेमाघरों में आएगी। गैंगस्टर एक्शन ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि निर्माता KVN प्रोडक्शन है। निर्माताओं ने इसके टीजर और 2 गानों को जारी कर दिया है, जिन्हें तारीफों के साथ-साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। दर्शकों के एक वर्ग द्वारा फिल्म के एडल्ट दृश्यों पर आपत्ति भी जताई गई है। इस बीच, निर्माता ने 'टॉक्सिक' के बारे में बात की।
पसंद
"टॉक्सिक एक बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म"
पिंकविला के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के निर्माता वेंकट के नारायण ने कहा कि उन्हें यकीन है लोगों को ये पसंद आएगी।
गुल्टे से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "टॉक्सिक एक बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म है। इसका पैमाना अलग है, इसकी भव्यता अलग है और कहानी कहने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। मुझे पूरा यकीन है कि सिनेमाघरों में इसे देखने के बाद दर्शक इसे पसंद करेंगे और हमारी प्रस्तुति की सराहना करेंगे।"
फिल्म
"सिर्फ वयस्कों के लिए है यश की फिल्म"
निर्माता ने आगे कहा, "दर्शकों को जो रोमांचित करेगा, वह वही है जो पहले ही सामने आ चुका है। टॉक्सिक एक ऐसी परीकथा है जो केवल वयस्कों के लिए है।"
फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी मौजूद हैं। अन्य कलाकारों में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी जैसे कलाकार शामिल हैं।
ये 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।