Loading...
'टॉक्सिक': कियारा के बाद, तारा सुतारिया के साथ यश का रोमांटिक गाना जारी; देखें वीडियो

'टॉक्सिक': कियारा के बाद, तारा सुतारिया के साथ यश का रोमांटिक गाना जारी; देखें वीडियो

Jul 21, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर से 'मदहोश' शीर्षक वाला नया गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने में यश के साथ तारा सुतारिया मुख्य किरदार में हैं, जिसे कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में जारी किया गया है। इससे पहले फिल्म का 'तबाही' गाना खूब चर्चा बटोर चुका है, जिसमें कियारा आडवाणी नजर आई थीं।

गाना

यश और तारा के रोमांटिक गाने ने यूट्यूब पर मचाई हलचल

जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर आए नए गाने 'मदहोश' को सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल अर्सलान निज़ामी और सैयद मुराद गिलानी ने लिखे हैं। तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान ने कंपोज किया है।

गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित 'टॉक्सिक' में यश दोहरा किरदार 'राया' और 'टिकट' निभाते दिखेंगे। नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT