Page Loader
'मैं अटल हूं' से 'इमरजेंसी' तक, 2024 में ये राजनीतिक फिल्में और वेब सीरीज देंगी दस्तक
ये राजनीतिक फिल्में और सीरीज होंगी 2024 में रिलीज

'मैं अटल हूं' से 'इमरजेंसी' तक, 2024 में ये राजनीतिक फिल्में और वेब सीरीज देंगी दस्तक

लेखन पलक
Jan 09, 2024
07:07 pm

क्या है खबर?

सिनेमा के नजरिए से 2023 जितना शानदार रहा, 2024 उससे ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस साल कॉमेडी से लेकर एक्शन तक कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इन सभी के साथ कुछ फिल्में और सीरीज हमें राजनीति की दुनिया में भी झांकने का मौका देने वाली हैं। आज हम इस लेख में आपको 2024 की बहुप्रतीक्षित राजनीतिक फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

#1

'मैं अटल हूं'

पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'मैं अटल हूं' भारत के 10वें प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के जीवन और राजनीतिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व को खूबसूरती से दर्शाती है, जो उन्हें एक प्रतिभाशाली कवि और एक उल्लेखनीय राजनेता के रूप में दर्शाती है। फिल्म में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

#2

'इमरजेंसी'

'इमरजेंसी', 1975 में घटी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना को पर्दे पर लाने वाली है। इस घटना ने भारत के राजनीतिक इतिहास की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया था। फिल्म भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राजनीतिक यात्रा को दिखाएगी। इंदिरा का किरदार कंगना रनौत ने निभाया है। कंगना फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं। इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं। फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है।

#3

'द डिप्लोमैट'

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम 'पठान' के बाद पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह जल्द ही शिवम नायर के निर्देशन में बनी 'द डिप्लोमैट' में नजर आएंगे। 'द डिप्लोमैट' की कहानी एक भारतीय राजनयिक के पाकिस्तान से भारतीय लड़की को वापस लाने पर आधारित है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सादिया खातीब भी नजर आएंगी। जॉन की यह राजनीतिक फिल्म 11 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

#4

'महारानी 3'

हुमा कुरैशी अभिनीत मशहूर इस सीरीज का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आने वाला है। सुभाष कपूर द्वारा निर्मित 'महारानी' में हुमा को रानी भारती के किरदार में दिखाई दी हैं, जो एक गांव की महिला से बिहार की मुख्यमंत्री बनती है। शो के दूसरे सीजन में रानी को राजनीति के गुर सीखते और अपने पति से लड़ते हुए देखा गया था। खबर है कि सोनी लिव की यह सीरीज 2024 में रिलीज होगी।

पोल

आप इन फिल्मों और सीरीजों के लिए उत्साहित हैं?