LOADING...
टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने चुपचाप कर ली शादी? करीबी ने कर दिया बड़ा खुलासा
टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने चुपचाप शादी कर ली

टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने चुपचाप कर ली शादी? करीबी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Mar 02, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

अभिनेता टॉम हॉलैंड इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने अपनी मंगेतर और गायिका जेंडाया से चुपचाप शादी रचा ली है। दिलचस्प बात यह है कि इस खबर का खुलासा अभिनेत्री के एक करीबी ने किया है जिससे टॉम और जेंडाया के फैंस के बीच हलचल मच गई है।

खुलासा

लॉ रोच ने टॉम हॉलैंड-जेंडाया की शादी पर किया खुलासा

टाइम्स नाउ के मुताबिक, 32वें वार्षिक अभिनेता पुरस्कार समारोह में, जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच पहुंचे। एक्सेस हॉलीवुड से बातचीत के दौरान उन्होंने टॉम और जेंडाया के रिश्ते को लेकर कहा, "शादी तो हो ही चुकी है।" उन्होंने आगे मजाक में आगे कहा, "आपने इसे मिस कर दिया।" जब लॉ से पूछा गया कि क्या वह सच कह रहे हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "बिल्कुल सच है!" हालांकि, टॉम और जेंडाया ने अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सगाई

पिछले साल टॉम हॉलैंड ने स्वीकारी थी सगाई की बात

सितंबर 2025 में, टॉम ने अपनी पार्टनर जेंडाया के साथ सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि गायिका उनकी मंगेतर हैं। यह वाक्या तब घटा था, जब एक व्यक्ति ने उनसे कहा, "मैं अपनी बेटी को लाया था और उसे आपकी गर्लफ्रेंड से मिलने का मौका मिला।" इस पर टॉम ने हंसते हुए कहा था, "मंगेतर।" बता दें, टॉम और जेंडाया आधिकारिक तौर पर जुलाई, 2021 से डेटिंग कर रहे हैं।

Advertisement