LOADING...
'तारक मेहता...' के अभिनेता गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती, लिखा- हालात ज्यादा खराब है 

'तारक मेहता...' के अभिनेता गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती, लिखा- हालात ज्यादा खराब है 

Jan 07, 2025
05:30 pm

क्या है खबर?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके प्रशंसक हैरान-परेशान हो जाएगा। दरअसल, गुरुचरण की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। वह पंजाब के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुचरण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इसकी पुष्टि की है। इसके साथ अभिनेता ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

नोट

गुरु साहिब जी ने मुझे एक नया जीवन दिया- गुरुचरण

गुरुचरण ने लिखा, 'हालात बहुत ज्यादा खराब हो है। गुरुपर्व के अवसर पर गुरु साहिब जी ने मुझे एक नया जीवन दिया। गुरु साहिब जी का अनंत और असीम धन्यवाद। मैं आप सभी का भी दिल से आभार और सम्मान व्यक्त करता हूं, गुरु साहिब जी की कृपा से ही मैं आज जीवित हूं और आपके सामने खड़ा हूं। सभी का धन्यवाद। रब रक्खा और वाहेगुरु अपना आशीर्वाद बरसाते रहें।' प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो