Page Loader
'टाइगर 3': सलमान खान ने बताया 'टाइगर का संदेश', देखें वीडियो 
सलमान खान ने प्रशंसकों को दिया 'टाइगर का संदेश' (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

'टाइगर 3': सलमान खान ने बताया 'टाइगर का संदेश', देखें वीडियो 

Sep 27, 2023
11:15 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले लंबे वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब निर्माताओं ने बुधवार (27 सितंबर) को यशराज फिल्म्स के स्थापना दिवस और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की जयंती के खास मौके पर 'टाइगर का संदेश' जारी कर दिया है, जिसमें सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'टाइगर का संदेश' में कैटरीना कैफ की झलक भी देखने को मिल रही है।

टाइगर 3

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म 

सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'टाइगर का संदेश' जारी किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।' 'टाइगर' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष ने किया है। इसमें इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस दिवाली पर हिंदी सहित तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'टाइगर 3' YRF (यथराज फिल्म्स) स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'टाइगर का संदेश'