NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
    अगली खबर
    इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
    इस साल इन कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा

    इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 20, 2022
    06:43 pm

    क्या है खबर?

    मनोरंजन जगत में बड़े स्टार और कलाकारों के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।

    फैंस के लिए अभी तक यह साल अच्छा नहीं रहा है। मात्र दो महीनों में ही मनोरंजन जगत ने कई हस्तियों को खो दिया है।

    आज हम उन बॉलीवुड कलाकारों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    #1

    बप्पी लहरी

    इस सूची में पहला नाम गायक बप्पी लहरी का है। 15 फरवरी की रात 11.45 बजे मुंबई में 69 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

    डॉक्टर ने बताया कि ऑबस्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) के कारण उनकी मौत हुई। बप्पी का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया।

    उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। डिस्को किंग बप्पी ने 500 से ज्यादा गाने कंपोज किए थे।

    #2

    लता मंगेशकर

    सुरों की कोकिला लता मंगेशकर भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 6 फरवरी को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण 92 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ।

    उनके निधन के बाद मुंबई सहित पूरे देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी। लता का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।

    जब वह मात्र 13 साल की थीं, तो उनके पिता गुजर गए थे। भारत रत्न समेत कई पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया था।

    #3

    बिरजू महाराज

    कथक की दुनिया के सरताज बिरजू महाराज भी दिवंगत हो चुके हैं। 17 जनवरी को 83 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

    जब भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य के बारे में बात की जाएगी, तो सबसे पहले बिरजू का नाम लिया जाएगा। वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के कथक गुरु भी माने जाते थे।

    पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए थे। उनके पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज देश के प्रसिद्ध कलाकार थे।

    #4

    रमेश देव

    प्रसिद्ध अभिनेता रमेश देव का दो फरवरी को निधन हो गया। हार्ट अटैक के कारण 93 साल की उम्र में वह चल बसे।

    दशकों के अपने करियर में रमेश ने 'आनंद', 'श्रीमान श्रीमती' और 'सरस्वतीचंद्र' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया था। रमेश ने बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी अपने अभिनय से नाम कमाया था।

    उनके परिवार में उनके बेटे अभिनय देव और अजिंक्य देव के अलावा पत्नी सीमा देव हैं।

    #5

    प्रवीण कुमार सोबती

    प्रवीण कुमार सोबती ने बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था। प्रवीण का हार्ट अटैक के कारण 7 फरवरी को 74 साल की उम्र में देहांत हुआ।

    वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक एथलीट थे। उन्होंने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

    प्रवीण ने दर्जनों फिल्मों में भी काम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    लता मंगेशकर
    बिरजू महाराज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    एकमात्र टेस्ट: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को हराया, शोएब बशीर ने झटके 6 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात

    बॉलीवुड समाचार

    नवाजुद्दीन के साथ बनी नुपुर सैनन की जोड़ी, फिल्म 'नूरानी चेहरा' का ऐलान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अमेजन प्राइम ने 'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण का किया ऐलान हॉलीवुड समाचार
    अजय की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर जारी, दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान डिज्नी+ हॉटस्टार
    अभिषेक के बाद अमिताभ की हुई आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में एंट्री अमिताभ बच्चन

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    लता मंगेशकर

    'मुंगडा' गाने पर लता मंगेशकर की टिप्पणी, अजय बोले- गलती की तो थप्पड़ खाने को तैयार बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर का ऐलान, भारतीय सेना की मदद के लिए देंगी एक करोड़ रुपये अक्षय कुमार
    रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला का बदला रूप, मिला रियलिटी शो में मौक़ा फेसबुक
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार

    बिरजू महाराज

    शिक्षक दिवस विशेष: अपने गुरु बिरजू महाराज की ताल पर थिरक कर 'कथक क्वीन' बनीं माधुरी मनोरंजन
    'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ नेटफ्लिक्स
    महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    कथक की दुनिया के बेताज बादशाह बिरजू महाराज से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025