NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय बनाती हैं ये चीजें
    अगली खबर
    अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय बनाती हैं ये चीजें
    ये खूबियां बनाती हैं पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय बनाती हैं ये चीजें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 05, 2022
    08:41 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मुकाम मिला।

    वह छोटे शहर से आने वाले उन लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं, जो मुंबई आकर सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

    उनका जन्म 5 सितंबर, 1976 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। आज (5 सितंबर) वह अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए जानते हैं कि कौन-सी खूबियां हैं, जिसके चलते पंकज लोकप्रिय बने हुए हैं।

    #1

    डायलॉग डिलीवरी

    डायलॉग डिलीवरी में पंकज का कोई जवाब नहीं है। उनके अधिकांश डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़ जाते हैं। उनका संवाद कहने का एक खास लहजा होता है, जो फैंस को दीवाना बना देता है।

    वह अपने डायलॉग की डबिंग भी खुद करते हैं। एक बार उन्होंने कहा था, "मेरा डायलॉग कोई दूसरा डब करे, यह मुझे पसंद नहीं।"

    'मिर्जापुर 2' से उनका एक डायलॉग है, "नेजा जी बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे मत बनो।"

    #2

    सहज अभिनय

    पंकज का सहज अभिनय उनके किरदारों में जान फूंक देता है। यही वजह है कि सहायक भूमिकाओं में होते हुए भी वह कई बार फिल्मों में लीड हीरो पर भारी पड़े हैं।

    उन्हें लीक से हटकर काम करने के लिए जाना जाता है। 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में एहसान कुरेशी के किरदार से पंकज को बड़े पर्दे पर लोकप्रियता मिली।

    वह 'मसान', 'न्यूटन', 'स्त्री', 'लुकाछिपी', 'लूडो' और '83' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की धार दिखा चुके हैं।

    #3

    OTT पर बादशाहत

    कई सिनेमा के जानकारों का मानना है कि पंकज OTT प्लेटफॉर्म के सुपरस्टार हैं। काफी समय से वह OTT पर अपनी बादशाहत को कामय किए हुए हैं।

    OTT से पंकज के स्टारडम का कद और ऊंचा हुआ।

    उन्होंने 'क्रिमिनल जस्टिस', 'मिर्जापुर' और 'सैक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज से अपार लोकप्रियता बटोरी।

    अभिनेता पंकज ने हाल में कहा था, "मैं किस्मत वाला हूं कि OTT मेरे समय में प्रचलित हुआ।"

    #4

    विश्वसनीय व्यक्तित्व

    पंकज जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने शानदार इंसान भी हैं। उनका व्यक्तित्व लोगों को बहुत आकर्षित करता है। उन्हें इंडस्ट्री के सबसे ईमानदार अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

    वह फैंस की भी कद्र करते हैं।

    मेहनत, लगन और संघर्ष की राह पर चलकर उन्होंने सफलता की इबारत लिखी है। इस लिहाज से कोई भी शख्स उन्हें अपना आदर्श मान सकता है। उनके जीवन से प्रेरणा ली जा सकती है।

    #5

    जमीन से जुड़ाव

    भले पंकज ने स्टारडम हासिल कर लिया है, लेकिन उनके पांव आज भी जमीन पर हैं। वह जमीन और अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने अतीत को नहीं भुलाया।

    अभिनेता ने कई बार कहा है कि उन्हें अपने गांव में समय बिताना पसंद है। वह अक्सर अपने पैतृक गांव का दौरा करते रहते हैं।

    वह बिहार की पहचान से अपना जुड़ाव स्थापित करते हैं। कई बार उन्होंने 'लिट्टी चोखा' से अपना कनेक्शन बताया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पंकज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में दिखाई देंगे। वह 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में दिखाई देंगे। उनकी 'क्रिमनल जस्टिस 3' जल्द दर्शकों के बीच आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    पंकज त्रिपाठी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन हॉलीवुड समाचार
    विजय देवरकोंडा चप्पल पहनकर क्यों कर रहे हैं 'लाइगर' का प्रमोशन, सामने आई वजह बॉलीवुड समाचार
    'जुदाई' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा श्रीदेवी
    जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, अभिनेता ने की पुष्टि टीवी जगत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    मशहूर होने से पहले बैकस्टेज यह काम करती थीं नेहा धूपिया, जानें खास बातें सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर की 'मोगुल' ठंडे बस्ते में गई? आमिर खान
    सिनेमाघरों में पस्त हो रहीं फिल्मों के कारण बदली गई अजय की 'थैंक गॉड' की स्क्रिप्ट अजय देवगन
    करण जौहर और आदित्य चोपड़ा अब मुझे कास्ट नहीं करते- अनुपम खेर करण जौहर

    जन्मदिन विशेष

    क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा
    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे रोहित शर्मा
    क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा बॉलीवुड समाचार
    इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल सेलिब्रिटी गॉसिप

    पंकज त्रिपाठी

    लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने 'मिर्जापुर 2' के मेकर्स को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    'मिर्जापुर 3' में हो सकती है मुन्ना त्रिपाठी की वापसी, दिव्येंदु शर्मा ने समझाई थ्योरी! बॉलीवुड समाचार
    पंकज त्रिपाठी ने लिया फैसला, अगले साल किसी प्रोजेक्ट में नहीं निभाएंगे गैंगस्टर का किरदार बॉलीवुड समाचार
    'कागज' में अनोखी कहानी पेश करेंगे पंकज त्रिपाठी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025