NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज
    अगली खबर
    इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज
    इन फिल्मों ने परेश को बनाया कॉमेडी किंग

    इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 30, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    परेश रावल ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने दशकों लंबे करियर में लाखों दिलों पर राज किया है। उन्होंने खासकर कॉमेडी फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया है।

    इतना जरूर कहा जा सकता है कि इंडस्ट्री में कोई दूसरा शख्स उनकी जगह नहीं ले पाएगा।

    आज यानी 30 मई को वह अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिसने परेश को कॉमेडी का सरताज बनाया।

    #1

    वेलकम

    परेश की 'वेलकम' उन फिल्मों में शामिल है, जिसे दर्शक कभी भूला नहीं पाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन काम के मोर्चे पर परेश उन्हें मात देते हुए नजर आए।

    2007 में आई इस सुपरहिट फिल्म का निर्देशन अनीज बाज्मी ने किया था।

    अनिल कपूर, फिरोज खान, नाना पाटेकर, मल्लिका शेरावत और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी यह फिल्म आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगी।

    इसमें परेश का कॉमिक अवतार दर्शकों को रास आया।

    #2

    भागम भाग

    परेश की एक और फिल्म है 'भागम भाग', जो आपको मस्ती के एक अलग सफर पर लेकर जाती है। यह एक कॉमिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

    2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी अक्षय के साथ परेश की जोड़ी नजर आई। गोविंदा और राजपाल यादव ने भी इसमें अपने अभिनय का तड़का लगाया है।

    फिल्म में चंपक के किरदार में अभिनेता परेश ने हंसी-ठिठोली का बड़ा मजमा लगाया।

    #3

    भूल भुलैया

    हाल में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।

    'भूल भुलैया' में परेश ने अपने अभिनय का शानदार नमूना पेश किया था। फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधकर रखती है।

    इसमें बटुकशंकर उपाध्याय के रोल में दिखे परेश की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    #4

    गोलमाल: फन अनलिमिटेड

    गोलमाल सीरीज की फिल्मों ने बॉलीवुड में एक नई लकीर खींची है। इसी सीरीज की फिल्म है 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', जो 2006 में दर्शकों के बीच आई थी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

    इसमें परेश ने एक अंधे व्यक्ति सोमनाथ की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे कलाकारों पर परेश भारी पड़े।

    उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहद शानदार रही। परेश के फैंस को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    #5

    हेरा फेरी

    'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' दोनों फिल्में परेश के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से है। आप इन्हें जितनी बार भी दिखे, फिल्म के प्रति आपकी दीवानगी कम नहीं होगी।

    फिल्म में बाबूराव के किरदार में परेश ने कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया कि दर्शक सिनेमाघरों में लोट-पोट हो गए। इसमें अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ परेश ने कमाल कर दिया था।

    पहली फिल्म 2000 और दूसरी 2006 में रिलीज हुई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    परेश आखिरी बार ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में नजर आए हैं। फिल्म 31 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसमें दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    परेश रावल
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इस साल की सर्दियों में शादी रचा लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट केएल राहुल
    'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि दक्षिण भारतीय सिनेमा
    राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज, आदिवासी आउटफिट का मजाक उड़ाने का आरोप राखी सावंत
    सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? संगीत इंडस्ट्री
    क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? सेलिब्रिटी गॉसिप
    23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' नेटफ्लिक्स
    जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान सेलिब्रिटी गॉसिप

    परेश रावल

    शरमन जोशी के पिता और थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का निधन मुंबई
    राजकुमार राव और कृति सेनन फैमिली कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर मुंबई
    बनने जा रहा है फिल्म 'आंखें' का दूसरा भाग, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान'- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    'लव हॉस्टल' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल बॉलीवुड समाचार
    श्रुति के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'सालार' से सामने आया अभिनेत्री का लुक बॉलीवुड समाचार
    प्रीति जिंटा द्वारा निभाए इन किरदारों ने उन्हें बनाया स्टार बॉलीवुड समाचार
    युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाम है कई रिकार्ड्स, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025