Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अहान शेट्टी समेत इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू
मनोरंजन

अहान शेट्टी समेत इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू

अहान शेट्टी समेत इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Dec 26, 2021, 05:51 pm 3 मिनट में पढ़ें
अहान शेट्टी समेत इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू
इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड के लिए 2021 उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। कोरोना वायरस की महामारी के कारण सिनेमा का बिजेनेस प्रभावित हुआ। देशभर में थिएटर के बंद होने के कारण कई फिल्मों के प्रोजेक्ट भी बाधित हुए। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इन सभी बधाओं के बीच इंडस्ट्री के लिए कुछ सकारात्मक भी हुआ। इस साल विपरीत परिस्थितियों में भी कुछ कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आइए नजर डालते हैं उन कलाकारों पर।

#1
अहान शेट्टी

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक्टिंग का करियर चुना। इस साल उन्होंने फिल्म 'तड़प' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। भले ही यह फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित नहीं हो पाई, लेकिन अहान ने अपने अभिनय से समीक्षकों और प्रशंसकों का दिल जील लिया है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था। साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

#2
प्रणीता सुभाष

इस सूची में अगला नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री प्रणीता सुभाष का है। उन्होंने भी इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा है। वह फिल्म 'हंगामा 2' में शिल्पा शेट्टी और परेश रावल के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी देखा गया था। इन दोनों फिल्मों के जरिए प्रणीता ने हिन्दी पट्टी के दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश की है।

#3
महिमा मकवाना

महिमा मकवाना टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। टीवी सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' से उन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली। 'बालिका वधु', 'रिश्तों का चक्रव्यू' और 'शुभारंभ' जैसे शोज में भी वह नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस साल सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में महिमा सलमान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आई हैं। फिल्म में उनके काम को सराहा गया है।

#4
शरवरी वाघ

शरवरी वाघ उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में पदार्पण किया है। उन्होंने 'बंटी और बबली 2' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखे हैं। उन्हें सिद्धांत के अपोजिट देखा गया था। भले ही यह फिल्म सफल नहीं हो पाई, लेकिन शरवरी ने अपने बोल्ड अवतार से लोगों का दिल जीता है। वह वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में भी नजर आ चुकी हैं।

#5
क्रिस्टल डिसूजा

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के लिए भी यह साल काफी सुनहरा रहा। उन्होंने भी इस साल फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म में इमरान हाशमी भी दिखे थे। 40 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म केवल 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। भले ही यह फिल्म फ्लॉप हुई, लेकिन इसने क्रिस्टल को एक बड़ा मंच दिया।

#6
इसाबेल कैफ

दिग्गज अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भला कौन नहीं जानता। इस साल उनकी बहन इसाबेल कैफ ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 'टाइम टू डांस' के जरिए उन्होंने अपना पदापर्ण किया है। इस फिल्म में इसाबेल के अपोजिट सूरज पंचोली नजर आए थे। फिल्म इसी साल मार्च में दर्शकों के बीच आई थी। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसाबेल भी अपने अभिनय से लोगों को रिझाने में कामयाब नहीं रहीं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट फिल्में
अहान शेट्टी
क्रिस्टल डिसूजा
ताज़ा खबरें
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज खेलकूद
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक टेक्नोलॉजी
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स ऑटो
बॉलीवुड समाचार
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया मनोरंजन
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
और खबरें
अहान शेट्टी
दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म
दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म मनोरंजन
पिता सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' के रीमेक में काम करना चाहते हैं अहान
पिता सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' के रीमेक में काम करना चाहते हैं अहान मनोरंजन
अथिया और अहान की शादी की खबरों को सुनील शेट्टी ने किया खारिज
अथिया और अहान की शादी की खबरों को सुनील शेट्टी ने किया खारिज मनोरंजन
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प'
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' मनोरंजन
क्या शेट्टी परिवार में होगा डबल सेलिब्रेशन? अथिया और अहान कर सकते हैं शादी
क्या शेट्टी परिवार में होगा डबल सेलिब्रेशन? अथिया और अहान कर सकते हैं शादी मनोरंजन
और खबरें
क्रिस्टल डिसूजा
रितेश देशमुख और फरदीन खान की फिल्म 'विस्फोट' में शामिल हुईं क्रिस्टल डिसूजा
रितेश देशमुख और फरदीन खान की फिल्म 'विस्फोट' में शामिल हुईं क्रिस्टल डिसूजा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022