Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर जारी
मनोरंजन

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर जारी

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर जारी
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Oct 27, 2021, 04:56 pm 3 मिनट में पढ़ें
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर जारी
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में अपने लुक से अहान ने सभी को प्रभावित किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में अहान को एक्शन और रोमांस से लबरेज देखा गया है। फिल्म इसी साल 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट
अहान के पिता सुनील शेट्टी ने शेयर किया ट्रेलर

अहान के पिता और अभिनेता सुनील ने 'तड़प' का ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मेरे बेटे अहान की फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। विनम्रतापूर्वक आपसे उसे समर्थन करने के लिए कह रहा हूं, जैसे आपने मुझे किया था।' अहान की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया ने किया है।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सुनील का ट्विटर पोस्ट

Yesterday - a piece of my heart. Today I share all of it ❤️ For you to accept love. My son #AhanShetty’s #Tadaptrailer launches today. Humbly ask you to embrace him like you did me. Love you #Ahan 🙏@TaraSutaria @NGEMovies @WardaNadiadwala @milanluthria @foxstarhindi @TSeries https://t.co/wGymdiPB2L

— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 27, 2021
प्रतिक्रिया
अमिताभ ने ट्रेलर शेयर करते हुए दिया आशीर्वाद

इस फिल्म के ट्रेलर को महानायक अमिताभ बच्चन ने भी साझा किया है। उन्होंने अहान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'अहान हमने तुम्हें बड़े होते हुए देखा है। 'तड़प' में तुम्हारी मेहनत को देखते हुए आज सिनेमा की दुनिया से तुम्हारी पहचान कराते हुए बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तुम्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया पर भी फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अमिताभ का ट्विटर पोस्ट

T 4076 - Ahan .. we saw you grow up .. and today its a huge pleasure and honour to introduce you to the World of cinema, through your maiden effort ‘Tadap’ .. all the blessings and good wishes .. 🙏🙏🙏❤️#SajidNadiadwala #TadapTrailer #Tadap #FoxStarStudios pic.twitter.com/xvf6kWlmSc

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 27, 2021
ट्रेलर
ऐसा है फिल्म का ट्रेलर
ऐसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का लगाया गया है। अहान के डायलॉग और लुक को पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में तारा रमिशा का किरदार निभा रही हैं, जबति अहान को ईशाना की भूमिका में देखा गया है। ट्रेलर को इतनी साफगोई से काटा गया है कि कहानी में सस्पेंस बना हुआ है। इसमें तारा और अहान के बीच कुछ बोल्ड सीन देखने को मिले हैं।

लुक
अहान ने अपने बोल्डनेस से खींचा ध्यान

अहान को एक बोल्ड और बिंदास लड़के के रूप में दिखाया गया है। वह सिगरेट के धुएं उड़ाते हुए नजर आए हैं। फिल्म का म्यूजिक लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। कहानी के एक मोड पर ट्विस्ट आता है, जिससे अहान की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। अब फिल्म देखने पर ही चीजें स्पष्ट होंगी। एक जगह अहान का कैरेक्टर कहता है, "प्यार की धड़क बेटी ने सुनी थी, प्यार की तड़प बाप झेलेगा।"

ऑरिजनल फिल्म
तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की हिन्दी रीमेक होगी फिल्म

'तडप' 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की हिन्दी रीमेक होगी। फिल्म में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत ने काम किया था। इसका रीमेक बनाने का ऐलान मार्च, 2019 में किया गया था। कोरोना महामारी के कारण फिल्म को पूरा होने में समय लगा। फिल्म के निर्देशक मिलन ने तारा और अहान की जोड़ी के बारे में कहा था, "तारा बहुत क्षमतावान अभिनेत्री हैं। मुझे लगता है कि तारा और अहान की जोड़ी काफी रोमांटिक और दिलचस्प रहेगी।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
तारा सुतारिया
अहान शेट्टी
ताज़ा खबरें
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: शुरुआती दो टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, एंडरसन और ब्रॉड की वापसी
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: शुरुआती दो टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, एंडरसन और ब्रॉड की वापसी खेलकूद
RCB बनाम GT: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
RCB बनाम GT: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी अजब-गजब
उत्तर प्रदेश: अब नए मदरसों को नहीं मिलेगा अनुदान, योगी ने पलटा अखिलेश सरकार का फैसला
उत्तर प्रदेश: अब नए मदरसों को नहीं मिलेगा अनुदान, योगी ने पलटा अखिलेश सरकार का फैसला करियर
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल देश
बॉलीवुड समाचार
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील?
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा मनोरंजन
और खबरें
तारा सुतारिया
इन वजहों से 'हीरोपंती 2' देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करना चाहिए
इन वजहों से 'हीरोपंती 2' देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करना चाहिए मनोरंजन
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प'
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' मनोरंजन
मुराद खेतानी की फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी तारा सुतारिया
मुराद खेतानी की फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी तारा सुतारिया मनोरंजन
टाइगर श्रॉफ ने किया फिल्म 'हीरोपंती 2' की रिलीज डेट का ऐलान
टाइगर श्रॉफ ने किया फिल्म 'हीरोपंती 2' की रिलीज डेट का ऐलान मनोरंजन
रणबीर-आलिया से पहले शादी करने वाले हैं आदर जैन और तारा सुतारिया- रिपोर्ट
रणबीर-आलिया से पहले शादी करने वाले हैं आदर जैन और तारा सुतारिया- रिपोर्ट मनोरंजन
और खबरें
अहान शेट्टी
दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म
दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म मनोरंजन
पिता सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' के रीमेक में काम करना चाहते हैं अहान
पिता सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' के रीमेक में काम करना चाहते हैं अहान मनोरंजन
अथिया और अहान की शादी की खबरों को सुनील शेट्टी ने किया खारिज
अथिया और अहान की शादी की खबरों को सुनील शेट्टी ने किया खारिज मनोरंजन
क्या शेट्टी परिवार में होगा डबल सेलिब्रेशन? अथिया और अहान कर सकते हैं शादी
क्या शेट्टी परिवार में होगा डबल सेलिब्रेशन? अथिया और अहान कर सकते हैं शादी मनोरंजन
अहान शेट्टी समेत इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू
अहान शेट्टी समेत इन कलाकारों ने इस साल किया बॉलीवुड में डेब्यू मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022