बॉक्स ऑफिस पर घटी 'द वन' और 'द पैराडाइज' की कमाई, 'हनुमान अंश' का कैसा हाल?
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' वीकेंड पर दमदार कारोबार करने के बाद कारोबारी दिनों में लौट आई है। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसा ही हाल नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' के साथ भी हुआ है, जो शुरुआती दिनों में बंपर कारोबार कर रही थी। उधर, विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। आइए देखें ताजा कलेक्शन।
कमाई
वीकेंड के बाद आधे से भी कम हुई 'द वन' की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, 'द वन' ने रिलीज के चौथे दिन (सोमवार) 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, फिल्म ने 8 कराेड़ से ओपनिंग लेकर दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है।
दुनियाभर में इसने 4 दिनों में अब तक 50.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित 'द वन' भारतीय लोककथाओं पर आधारित एक पौराणिक-हाॅरर फिल्म है
अन्य फिल्में
'द पैराडाइज' कमाई में हुई पीछे, 'हनुमान अंश' 400 करोड़ के पार
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने 5वें दिन (सोमवार) बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि चौथे दिन कमाई 15.70 करोड़ रुपये थी।
इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि सुनियाभर में इसने 144.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
उधर, 'हनुमान अंश' ने 53वें दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन 309.38 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 404.25 करोड़ रुपये हुआ है।