Loading...
एशियाई खेल 2026, क्रिकेट: क्या फाइनल मुकाबले में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत?
भारत अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

एशियाई खेल 2026, क्रिकेट: क्या फाइनल मुकाबले में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत?

Sep 28, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले बिना ही अंतिम-4 में पहुंचीं। बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला रद्द हो गया, जबकि पाकिस्तान और हांगकांग का मैच भी नहीं हो सका। इसके बाद बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के फाइनल में आमने-सामने होने की संभावना जताई जा रही है।

फाइनल

ऐसे फाइनल में होगा दोनों टीमों का आमना-सामना

नॉकआउट मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, जिससे दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की संभावना नहीं है।

दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए।

ऐसे में टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, क्वार्टर फाइनल रद्द होने पर बेहतर वरीयता वाली टीम स्वतः अगले दौर में पहुंचती है।

भारत और पाकिस्तान अगर एक अक्टूबर को अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं तो 3 अक्टूबर को स्वर्ण पदक मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

सेमीफाइनल

सेमीफाइनल में इन टीमों से हो सकता है मुकाबला 

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना क्वार्टर फाइनल-4 के विजेता बांग्लादेश या मलेशिया से होगा।

वहीं, भारत दूसरे सेमीफाइनल में क्वार्टर फाइनल-3 के विजेता श्रीलंका या नेपाल के खिलाफ खेलेगा।

इस तरह दोनों टीमें अलग-अलग सेमीफाइनल में उतरेंगी। एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने हैं।

पाकिस्तान और भारत के सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को होने हैं। अभी तक दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है।

ADVERTISEMENT

हार

अगर दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले हार गईं तो क्या होगा?

अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले हार जाते हैं तो दोनों टीमें कांस्य पदक के मुकाबले में आमने-सामने आ सकती हैं।

कांस्य पदक का मुकाबला और स्वर्ण पदक का फाइनल दोनों 3 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांस्य पदक का मुकाबला सुबह और स्वर्ण पदक का फाइनल दोपहर में होगा।

ये मुकाबले भी जापान के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

बारिश में अभ्यास करते हुए खिलाड़ियों का वीडियो सामने आया

ADVERTISEMENT