'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, विदेशों में बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी बायोपिक 'हनुमान अंश', जिसे विशाल चतुर्वेदी ने निर्देशित किया है, उसने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
फिल्म ने महज 12 दिनों में विदेशों में 3.5 मिलियन डालर से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म 11 सितंबर को विदेशों में रिलिज हुई थी और इसकी वैश्विक सफलता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
फिल्म की यह कामयाबी सिर्फ विदेशों तक ही सीमित नहीं है। भारत में इसने 10 लाख रुपये से खाता खोला था और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 280.93 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।
इससे इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उत्तरी अमेरिका का भी इसमें बड़ा हाथ रहा है, जहां एक हफ्ते से भी कम समय में फिल्म ने 1 मिलियन डालर से ज्यादा बटोर लिए।
फिल्म के निर्माताओं ने महाराज-जी की कहानी को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को धन्यवाद दिया है।