'द वन' में काम करने के लिए इन सितारों ने ली मोटी रकम
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं के लिए अच्छी-खासी फीस ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट में किस कलाकार को कितनी रकम मिली है।
#1, #2 & #3
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और सुनील ग्रोवर
सिद्धार्थ फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।
वहीं इस फिल्म में तमन्ना मुख्य अभिनेत्री के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये फीस वसूली है।
कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने इस फिल्म के लिए निर्माताओं से 2 करोड़ रुपये फीस ली है।
#4, #5 & #6
मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी
मनीष पॉल इस फिल्म में अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें 90 लाख रुपये फीस मिली है।
श्वेता तिवारी भी इस फिल्म में नजर आ रही हैं। इसके लिए उन्हें 70 लाख रुपये फीस मिली है।
अभिनेता अनूप सोनी भी फिल्म में 'शशि भइया' नाम का एक गंभीर किरदार निभाया है। इसके लिए अनूप को निर्माताओं से 60 लाख रुपये मिले हैं।