'पति, पत्नी और वो दो का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी ये 3 अभिनेत्रियां
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'पति, पत्नी और वो दो' का ट्रेलर 2 मई को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना (प्रजापति पांडे) तीन पेचीदा रिश्तों में उलझे नजर आएंगे। सारा अली खान के साथ फिल्म में वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ट्रेलर रिलीज के कुछ ही दिनों बाद, यानी 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मुदस्सर अजीज की वापसी
ये फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे मई में लाया जा रहा है। इस सीक्वल का निर्देशन एक बार फिर मुदस्सर अजीज ही कर रहे हैं। भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म से जुड़े हैं। इसके साथ ही, विजय राज भी कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं। वह इस बार एक पुलिसवाले के किरदार में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म में और भी ज़्यादा हँसी और धमाकेदार मोड़ आने की उम्मीद है।