'सिलो' सीजन 3 की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें?
मनोरंजन
दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोकप्रिय सीरीज 'सिलो' का तीसरा सीजन इस जुलाई में आ रहा है।
यह दमदार साइकोलॉजिकल साइंस-फिक्शन सीरीज 3 जुलाई, 2026 को Apple TV+ पर लौटेगी।
इस बार अभिनेत्री रेबेका फर्ग्यूसन जूलियट निकोल्स के किरदार में दिखेंगी, जो सिलो 18 की नई मेयर बन चुकी हैं।
अगर आप एप्पल टीवी+ के सब्सक्राइबर हैं, तो रिलीज होते ही आप इस सीरीज का पूरा मजा ले पाएंगे।
'सिलो' सीजन 3 में जूलियट के सामने होगी राजनीतिक उथल-पुथल
सीजन 3 में जूलियट को कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें राजनीतिक उथल-पुथल, अपनी याददाश्त से जुड़ी परेशानियां और विद्रोहियों से जूझना होगा।
इस सीजन में सिलो के रहस्यमय इतिहास के बारे में भी दर्शकों को और जानकारी मिलेगी।
इस सीजन का निर्देशन माइकल डिनर ने किया है, संगीत अत्ली ओर्वसन का है और एडिटिंग जेमी एलेन ने की है।