सलमान खान के परिवार की खास दोस्त कुमुद राने का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
मनोरंजन
मंगलवार यानी 9 जून को कुमुद राणे के निधन के बाद अभिनेता सलमान खान और उनका परिवार मुंबई में अपने पुराने पारिवारिक मित्र को अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुआ।
सलमान इस दौरान काफी भावुक नजर आए। उनके साथ सोहेल खान, अरबाज खान, हेलेन और सलमा खान भी अंतिम संस्कार में मौजूद थीं।
दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' की संस्थापक थीं कुमुद
साल 2005 में कुमुद ने दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' की स्थापना की थी, जो अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और अनूठी शैली के लिए काफी मशहूर था।
उनका खान परिवार के साथ बेहद करीबी रिश्ता था। वे अक्सर खान परिवार के कार्यक्रमों और आयोजनों में शिरकत करती थीं।
सोहेल ने उनके बारे में कहा था कि दुनिया में कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता।
इसी साल की शुरुआत में कुमुद ने अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था, जिसमें उनके करीबी दोस्तों के साथ सलमान भी शामिल हुए थे।