Loading...
'द ओडिसी' की दैनिक कमाई में मामूली गिरावट, जानिए कहां तक पहुंचा फिल्म का कारोबार
'द ओडिसी' की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपाेर्ट

'द ओडिसी' की दैनिक कमाई में मामूली गिरावट, जानिए कहां तक पहुंचा फिल्म का कारोबार

Jul 23, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। रिलीज के पहले दिन से यह धाकड़ कारोबार करते हुए निर्माताओं को मालामाल कर रही है। खासकर अंग्रेजी भाषा में फिल्म को भारतीय दर्शकों की बेहरतीन प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, रिलीज के 6वें दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। उधर, अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

कलेक्शन

100 करोड़ रुपये कमाने से इतनी दूर 'द ओडिसी'

सैकनिल्क के मुताबिक, 'द ओडिसी' ने 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो 5वें दिन (8.35 करोड़) के मुकाबले कम है।

फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 84.15 करोड़ रुपये हुआ है।

शुरुआत में इसने अच्छी कमाई की, लेकिन वीकेंड के बाद कमाई में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। देखना होगा कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में कब तक दाखिल होगी।

फिल्म में मैट डेमन, जेंडाया और टॉम हॉलैंड जैसे कलाकार हैं।

संघर्ष

'धमाल 4' को बॉक्स ऑफिस पर झटका

अजय की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' के लिए आगे की राहें मुश्किल होती जा रही हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 13वें दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो 12वें दिन हुई कमाई 4 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है। इसकी दैनिक कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 134.50 करोड़ रुपये हुआ है।

बता दें, 'धमाल 4' में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT