बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश इस वजह से किया खारिज
बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर रोक नहीं लगाई है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय और चंकी पांडे जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट ने रोकने की कोशिश की थी।
उनका कहना था कि फिल्म में 'बीवी नंबर 1' के 2 गाने बिना इजाजत लिए गए हैं, लेकिन जज ने कहा कि अभी इसे रोकने का कोई ठोस आधार नहीं है।
गानों को लेकर पूजा एंटरटेनमेंट ने की 400 करोड़ की मांग
पूजा एंटरटेनमेंट इन गानों के इस्तेमाल पर 400 करोड़ रुपये का हरजाना मांग रही है और फिल्म की रिलीज रुकवाना चाहती है।
यह मामला काफी समय से चल रहा है और अलग-अलग अदालतों में इसकी सुनवाई होती रही है। एक बार तो यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था, जहां फिल्म की रिलीज पर लगी पहले की रोक को हटा दिया गया था।
दूसरी ओर, संगीत के अधिकार रखने वाली टिप्स कंपनी ने कहा कि पूजा एंटरटेनमेंट का यह बर्ताव 'फोरम शॉपिंग' जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूजा एंटरटेनमेंट ने देरी का कोई कारण नहीं बताया है।
वहीं अब इसकी अगली सुनवाई 8 जून को होनी है, जिसका मतलब है कि यह कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।