लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2026 में 'लगान' का जलवा, आमिर खान के साथ भी रखा गया एक खास कार्यक्रम
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल 9 जुलाई से 16 जुलाई तक लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, शेफील्ड और ब्रैडफोर्ड जैसे कई शहरों में आयोजित होने जा रहा है।
इस साल फेस्टिवल की शुरुआत अली एल अराबी की कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा '52 ब्लू' के यूरोपियन प्रीमियर से होगी, जिसे 9 जुलाई को BFI साउथबैंक में दिखाया जाएगा।
ऐसे मनेगा 'लगान' की 25वीं सालगिरह का जश्न
16 जुलाई को ऑस्कर-नामांकित क्लासिक 'लगान' की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए 'आमिर खान इन कन्वर्सेशन' नाम का एक खास कार्यक्रम रखा गया है।
यह फिल्म BFI IMAX में बड़े पर्दे पर भी दिखाई जाएगी। फेस्टिवल में और भी कई दिलचस्प कार्यक्रम होंगे, जिनमें 'गुडनेस ग्रेशियस मी' की कास्ट के साथ रीयूनियन, 'इन सर्च ऑफ द स्काई' जैसी फिल्मों के प्रीमियर और इंडियन फिल्मों में AI के इस्तेमाल पर यूरोप का पहला खास सत्र शामिल है।
फेस्टिवल के CEO कैरी रजिंदर साहनी ने इसे साउथ एशियन स्टोरीटेलिंग और उसकी बढ़ती विविधता का जश्न बताया है।