NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द केरल स्टोरी' के बाद अब माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह
    'द केरल स्टोरी' के बाद अब माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    'द केरल स्टोरी' के बाद अब माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 10, 2023
    03:40 pm
    'द केरल स्टोरी' के बाद अब माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह
    अब माओवाद पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन

    निर्देशक सुदीप्तो सेन बीते दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के लिए चर्चा में रहे। शुक्रवार को उन्होंने प्रोड्यूसर संदीप सिंह से हाथ मिलाने का ऐलान किया। अब सुदीप्तो की अगली फिल्म को लेकर नई खबर आ रही है। 'द केरल स्टोरी' में आतंकी संगठन ISIS का भयावह सच दिखाने के बाद अब वह भारत में माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की।

    2/5

    संदीप सिंह के साथ नई फिल्म का किया था ऐलान

    शुक्रवार को सुदीप्तो ने मशहूर निर्माता संदीप सिंह के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी और संदीप की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया था, 'दिग्गज निर्माता संदीप सिंह के साथ हाथ मिलाने पर मुझे गर्व है। उनकी फिल्म, खासकर अलीगढ़ ने खास प्रभाव छोड़ा है। मैं हमेशा उनके बहादुर किरदारों से प्रभावित हुआ हूं, जैसे अटल, सावरकर और टीपू। मैं हमारी रचनात्मक महत्वाकांक्षाओं को साथ लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

    3/5

    माओवादी आंदोलन पर होगी अगली फिल्म

    हालांकि, इसके अलावा सुदीप्तो अपनी एक अन्य फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह 'द केरल स्टोरी' के निर्माता विपुल शाह के साथ काम कर रहे हैं। ई टाइम्स ने बातचीत में उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि यह फिल्म माओवादी आंदोलन पर आधारित है। उन्होंने कहा, "यह सच है कि मेरी अगली फिल्म भारत में माओवादी आंदोलन के 50 साल पर आधारित होगी। इस विपुल शाह के लिए इस फिल्म का निर्देशन करूंगा।"

    4/5

    क्या है माओवादी आंदोलन?

    भारत में माओवादी आंदोलन 1960 के दशक में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुआ था। इसी गांव के नाम पर इसे नक्सलवाद भी कहा जाता है। सामाजिक असमानता, जमीन को लेकर विवाद और जनजातियों का उत्पीड़न इसके शुरुआत का कारण माना जाता है। मुख्य रूप से पूर्वी और मध्य भारत के राज्य, जैसे बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड नकस्ली हिंसा की चपेट में रहे हैं। लंबे वक्त से माओवाद भारत में एक राजनीतिक मुद्दा रहा है।

    5/5

    चर्चा में रही 'द केरल स्टोरी' 

    बीते दिनों 'द केरल स्टोरी' चर्चा में रही। यह फिल्म एक महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में मौजूद है। फिल्म में केरल की महिलाओं के धोखे से धर्मांतरण और फिर उन्हें ISIS के आतंकवाद में झोकने की झकझोर करने वाली कहानी दिखाती है। फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म पर खूब राजनीति हुई। जहां एक वर्ग इसे आखें खोलने वाली फिल्म बता रहा है, तो दूसरी वर्ग इसे भ्रमित करने वाली फिल्म मान रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    द केरला स्टोरी फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    द केरला स्टोरी फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 'जरा हटके जरा बचके' का शानदार प्रदर्शन जारी, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कमाई 250 करोड़ रुपये की ओर, जानिए कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: 'द केरल स्टोरी' धीरे-धीरे 250 करोड़ रुपये की ओर, जानिए अब तक का कारोबार अदा शर्मा
    बॉक्स ऑफिस: रिलीज के 1 महीने बाद भी 'द केरल स्टोरी' की कमाई जारी, जानिए कारोबार  अदा शर्मा

    बॉलीवुड समाचार

    'रामायण' में रणबीर कपूर: कंगना रनौत ने पूछा- ये कैसा कलयुग है? कंगना रनौत
    निम्रत कौर ने किया 'दसवीं' का सीक्वल आने की खबरों का खंडन, कहा- इसमें सच्चाई नहीं मनोरंजन
    शाहिद कपूर नहीं लेंगे 'राउडी राठौर 2' में अक्षय कुमार की जगह शाहिद कपूर
    अक्षय कुमार से पहले पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं 'भगवान शिव' अक्षय कुमार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023