Page Loader
'द कपिल शर्मा शो' की शोभा बढ़ाएंगे मुंबई के डब्बावाले, कपिल ने साझा की तस्वीर
डब्बावालों को होस्ट करेंगे कपिल शर्मा (फोटो: इंस्टा/@kapilsharma)

'द कपिल शर्मा शो' की शोभा बढ़ाएंगे मुंबई के डब्बावाले, कपिल ने साझा की तस्वीर

Jan 12, 2023
02:29 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा का हंसमुख मिजाज सभी को पसंद आता है और उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखते ही बनती है। अब वह अपने शो में मुंबई के मशहूर डब्बावालों की मेजबानी करने वाले हैं। उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डब्बावालों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें 'मुंबई का गौरव' बताया। ये पहली बार होगा जब डब्बावाले इस शो में नजर आएंगे।

कपिल

रोजाना दो लाख टिफिन पहुंचाते हैं डब्बावाले

कपिल ने लिखा, 'मुंबई का गौरव 'डब्बावाला', ट्रेन लेट हो सकती है, बस लेट हो सकती है, लेकिन हमारे भाई हमेशा समय पर पहुंचते हैं। वह इतने सालों से मुंबई में रोजाना 2,00,000 टिफिन पहुंचाते हैं। हम उनके जुनून, समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए उन्हें सलाम करते हैं।' बता दें, मुंबई में हजारों डब्बावाले काम करते हैं। ये लोग रोजाना नौकरीपेशा लोगों के घर या अन्य जगहों से उनके ऑफिस खाना पहुंचाने का काम करते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट