20 करोड़ की 'द इंडिया स्टोरी' का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म? पहले दिन कमाए सिर्फ इतने लाख
मनोरंजन
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में तो आ गई, पर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
कीटनाशकों से सेहत पर पड़ने वाले गंभीर असर जैसे बड़े मुद्दे पर बनी होने के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन भारत में महज 16 लाख रुपये की नेट कमाई की। इतना ही नहीं, विदेशों में तो इसने एक भी पैसा नहीं कमाया।
'द इंडिया स्टोरी' को सागर ने 20-30 करोड़ के बजट में बनाया
दर्शकों को अपनी ओर खींचने में 'द इंडिया स्टोरी' बहुत संघर्ष करती दिखी। चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सागर बी. शिंदे ने 20-30 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाया है।
पुणे और कोल्हापुर में इसकी शूटिंग हुई है और इसे हिंदी, तमिल व तेलुगू जैसी भाषाओं में रिलीज किया गया। फिल्म में मुरली शर्मा और मनीष वाधवा भी मुख्य किरदारों में दिख रहे हैं।