Page Loader
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आएंगे 'मेट्रो... इन दिनों' के सितारे, देखिए प्रोमो 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' का नया प्रोमो जारी (तस्वीर: एक्स/@NetflixIndia)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आएंगे 'मेट्रो... इन दिनों' के सितारे, देखिए प्रोमो 

Jun 26, 2025
02:28 pm

क्या है खबर?

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की तीसरे सीजन का शानदार आगाज हो गया है। इस शो के पहले एपिसोड में सलमान खान पहुंचे थे। शो के पहले एपिसोड की सफलता के बाद अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस शो के दूसरे एपिसोड में फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की पूरी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिनकी झलक प्रोमो में दिख रही है।

प्रोमो

कब और कहां देख पाएंगे यह शो?

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के दूसरे एपिसोड के मेहमान सारा अली खान, आदित्य रॉय कपू, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना शेख होंगे। सभी सितारे कपिल के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के इस एपिसोड को आप 28 जून को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 'मेट्रो... इन दिनों' की बात करें तो यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो