LOADING...
जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

May 12, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' का ऐलान फरवरी, 2026 में किया गया था। 12 मई को निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है, जबकि निर्माण जी स्टूडियोज और अहमदाबाद फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इसकी कहानी दादा और पाेते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें बच्चों की कल्पना और रोमांचक तत्व भी मौजूद हैं। फिल्म बच्चों का मनोरंजन करने का पूरा वादा करती है।

ट्रेलर

मजेदार है 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर, इसी महीने आएगी फिल्म 

ट्रेलर की शुरुआत जैकी के वॉयसओवर से होती है जो कहते हैं, "मां कहती थीं, जब मौका मिले तो पीछे नहीं हटना।" यहीं से पोते की कल्पनाओं की दुनिया जन्म लेती है, जो अपने दोस्तों को बताता है कि उसके दादाजी एक एलियन हैं। पोते की कल्पनाओं पर खरा उतरने के लिए जैकी भी झूठ के पुलिंदे बांधते हुए नजर आते हैं। फिल्म 29 मई को रिलीज होगी। इसमें प्रतीक बब्बर, दुर्गेश कुमार, भाग्यश्री और रघुवीर यादव जैसे सितारे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Advertisement