LOADING...
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज तारीख जारी, जैकी श्राॅफ का दिखेगा अलग अंदाज
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का पोस्टर आया

फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज तारीख जारी, जैकी श्राॅफ का दिखेगा अलग अंदाज

May 08, 2026
12:38 pm

क्या है खबर?

2016 में एक फिल्म आई थी 'फ्लाइंग जट्ट', जिसमें टाइगर श्रॉफ को देसी सुपरहीरो के किरदार में देखा गया। अब उनके पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ सुपरहीरो बनने की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' का टीजर कुछ महीने पहले जारी किया गया था। अब जी स्टूडियो ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख बता दी है। यह परियोजना मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

पोस्टर

बचपन की मासूमियत और कल्पनाओं पर आधारित फिल्म

पोस्टर में जैकी को पौधा लिए देखा जा सकता है, जबकि उनके पीछे एक सुपरहीरो की छवि को दिखाया गया है। रिलीज पर अपडेट देते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'फटा पोस्टर, निकला 𝙷̶𝚎̶𝚛̶𝚘̶ सुपरहीरो दादाजी! 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' आप सब से मिलने सिनेमाघरों में 29 मई को आ रही है।' फिल्म बचपन की मासूमियत और कल्पनाशीलता पर केंद्रित होने का संकेत देती है। इसमें प्रतीक बब्बर, मिहिर गोडबोले, कुमार सौरभ, भाग्यश्री और शरत सक्सेना जैसे कलाकार शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement