संचिता उगले की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोरा, मानसिक स्वास्थ्य पर फिर से छिड़ी बहस
अभिनेत्री संचिता उगले, जो 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे शोज में नजर आती थीं, ने 14 जून को अपने नालासोपारा वाले घर पर दुनिया को अलविदा कह गईं।
अभिनेत्री इंद्रक्षी ने कुछ मैसेज साझा किए थे, जिनसे सामने आया कि संचिता लंबे समय से आत्म-संदेह, घबराहट और डिप्रेशन के लक्षणों से जूझ रही थीं।
उनकी इस मौत ने फिर से टीवी इंडस्ट्री में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा चर्चा में ला दिया है।
स्मिता ने दी मानसिक स्वास्थ्य की सलाह
अभिनेत्री स्मिता बंसल ने लोगों को अपनी मानसिक सेहत को प्राथमिकता देने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, 'इस इंडस्ट्री में टिकने के लिए बहुत मोटे चमड़े का होना पड़ता है, लेकिन सिर्फ मजबूती काफी नहीं है। हमारा काम बहुत तनावपूर्ण है और मानसिक सुकून भी उतना ही जरूरी है, जो भी हो जाए, सबसे पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि 'मैं जीना चाहती हूं'।'
संचिता की करीबी दोस्त सर्वम कुलकर्णी ने एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने संचिता को अपनी राखी बहन बताया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनकी मौत के हालात पर अटकलें न लगाएं और जांच को अपने तरीके से आगे बढ़ने दें।