'द क्राउन' का प्रीक्वल तैयार, नेटफ्लिक्स पर फिर दिखेगा राजशाही का जलवा
मनोरंजन
नेटफ्लिक्स की कल्ट सीरीज 'द क्राउन' अब अपने प्रीक्वल के साथ वापसी कर रही है। ये नई कहानी 1901 में महारानी विक्टोरिया के निधन से शुरू होकर 1947 में एलिजाबेथ II की शादी तक का सफर तय करेगी। इसमें दर्शकों को विश्व युद्ध, विंडसर हाउस की शुरुआत और ब्रिटिश राजशाही के वो बड़े फैसले देखने को मिलेंगे जिन्होंने इतिहास बदल दिया। अगर आपको शाही ड्रामा पसंद है तो ये सीरीज आपका दिन बना देगी।
4 राजाओं के ऐतिहासिक दौर की दिखेगी कहानी
इस प्रीक्वल में राजा एडवर्ड VII से लेकर जॉर्ज VI तक के ऐतिहासिक दौर और उनके निर्णायक फैसलों को दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि मूल सीरीज के निर्माता पीटर मॉर्गन के ही इससे जुड़ने की उम्मीद है, जिससे कहानी में वही पुराना दमदार अंदाज और गहराई देखने को मिलेगी। इस एलान से साफ है कि नेटफ्लिक्स फिलहाल शाही कहानियों के अपने सफल सफर को थामने के मूड में नहीं है।