NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' से जुड़े सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन 
    अगली खबर
    'जवान' से जुड़े सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन 
    'जवान' में शाहरुख खान के साथ दिखेंगे थलापति विजय

    'जवान' से जुड़े सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन 

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 25, 2023
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म में कई नामचीन कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। जहां साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक एटली इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं, वहीं अब साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की भी इसमें एंट्री हो गई है।

    फिल्म में उनकी मौजूदगी पर मोहर लग गई है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    एंट्री

    फिल्म के एक एक्शन सीन में साथ होंगे शाहरुख और विजय

    'जवान' से विजय का नाम काफी समय से जुड़ रहा था और अब आखिरकार इस खबर की पुष्टि हो गई है।

    फिल्म के एक्शन कोरियोग्राफर ने कहा कि एक एक्शन सीन में शाहरुख और विजय साथ दिखेंगे और दोनों को एक ही फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए एक जबरदस्त अनुभव होगा।

    चर्चा है कि विजय ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। दरअसल, उनके न सिर्फ एटली, बल्कि शाहरुख के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं।

    आगाज

    जवान 7 सितंबर को होगी रिलीज

    'जवान' में शाहरुख और नयनतारा के अलावा संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। सेतुपति इसमें विलेन बने हैं।

    यह फिल्म VFX और एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म 7 सितंबर को एक साथ कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

    फिल्म से कलाकारों की झलक सामने आ चुकी है। पिछले दिन इससे सेतुपति का लुक सामने आया था।

    करियर

    पहली बार इस हिंदी फिल्म में दिखे थे विजय

    विजय ने बाल कलाकार के तौर पर भी कई फिल्मों में काम किया, जबकि बतौर लीड अभिनेता उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी, जो 1992 में आई थी।

    उन्होंने इंटरनेशनल अचीवमेंट रिकॉग्निशन अवॉर्ड और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

    पिछली बार विजय को फिल्म 'वारिसु' में देखा गया था, जिसने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

    विजय की पहली हिंदी फिल्म 'राउडी राठौर' थी, जिसके गाने 'चिंता ता...' में उन्हें देखा गया था।

    आगामी फिल्म

    'लियो' को लेकर सुर्खियों में हैं विजय

    विजय अपनी एक्शन फिल्मों और अभिनय से दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वह फिल्म 'लियो' को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा में हैं।

    लियो' में विजय के अलावा संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री तृषा कृष्णन इस फिल्म की हीरोइन हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

    इसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जिनकी 'कैथी', 'विक्रम' और 'मास्टर' जैसी पिछली फिल्में हिट साबित हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    थलापति विजय
    शाहरुख खान
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    जवान फिल्म

    'झूमे जो पठान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख-अरिजीत, फिल्म 'जवान' के लिए गाएंगे रोमांटिक गाना शाहरुख खान
    'पठान' के बाद 'जवान' का जलवा, IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में सबसे ऊपर शाहरुख की फिल्म शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' 2 जून को ही होगी रिलीज, नहीं बदली गई निर्धारित तारीख  शाहरुख खान
    'जवान': दिल्ली हाई कोर्ट का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लीक क्लिप हटाने का आदेश, जानिए मामला शाहरुख खान

    थलापति विजय

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर ही केस क्यों कर दिया? मनोरंजन
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई
    क्या साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म से बाहर हो गईं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी 'बीस्ट' की टक्कर, हिन्दी संस्करण 600-700 स्क्रीन पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया सस्ता मजदूर, बोले- मुझे नहीं मिली शाहरुख-सलमान जैसी फीस मनोज बाजपेयी
    शाहरुख खान लॉन्च करेंगे करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर करण जौहर
    शाहरुख ने करण जौहर को दी निर्माता के रूप में 25 साल पूरे होने पर बधाई  करण जौहर
    रिश्वत मामला: शाहरुख खान और आर्यन को बयान दर्ज करने के लिए बुला सकती है CBI आर्यन खान

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    अनुराग कश्यप बने लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा, थलापति विजय संग 'लियो' में आएंगे नजर अनुराग कश्यप
    किच्चा सुदीप पर फिल्म निर्माता ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, धरने पर बैठने की दी चेतावनी  विक्रांत रोणा
    पवन कल्याण ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, लाखों प्रशंसकों ने किया फॉलो  पवन कल्याण
    राजामौली से पहले बड़े पर्दे पर महाभारत लाने की तैयारी में त्रिविक्रम, अल्लू अर्जुन हैं हीरो एसएस राजामौली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025