थलापति विजय के तलाक की खबरों के बीच बेटे का बड़ा कदम, पिता को किया अनफॉलो?
क्या है खबर?
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच अलगाव की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसी बीच उनके बेटे जेसन संजय द्वारा पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने की चर्चा ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। फैंस इसे परिवार में बढ़ते तनाव और तलाक की खबरों के बीच बेटे द्वारा अपनी मां का पक्ष लेने के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
कड़वाहट
जेसन संजय ने पिता को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, चर्चा तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनका ये कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी तर्क है कि जेसन ने शायद कभी विजय के अकाउंट को फॉलो किया ही नहीं था, इसलिए स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब अभिनेता की शादीशुदा जिंदगी (तलाक) से जुड़ी खबरें ऑनलाइन प्रसारित होने लगीं।
चर्चा
तलाक के दावों के बाद परिवार बना सुर्खियों का विषय
विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच तलाक के दावों के बाद से यह परिवार मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। इस याचिका में अवैध संबंधों के आरोप लगाए गए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि विजय एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध में शामिल थे। हालांकि, अब तक विजय और संगीता ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पहली मुलाकात
विजय की बड़ी फैन थीं संगीता, चेन्नई में हुई पहली मुलाकात
श्रीलंकाई तमिल मूल की संगीता का पालन-पोषण ब्रिटेन में हुआ था। उन्होंने साल 1999 में विजय से शादी की थी। शादी से पहले वो एक ब्रिटिश नागरिक थीं और उनके पिता श्रीलंका के एक बड़े उद्योगपति थे, जो बाद में ब्रिटेन में बस गए थे। फिल्म 'पूवे उनक्कागा' की सफलता के बाद संगीता ने चेन्नई की फिल्म सिटी में विजय से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी थी। बताया जाता है कि संगीता, विजय की बड़ी फैन हुआ करती थीं।
परिचय
विजय के बेटे जेसन संजय क्या करते हैं?
विजय-संगीता के 2 बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। जेसन 25 साल के हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण की पढ़ाई कनाडा और लंदन से की। जेसन ने 'पुल द ट्रिगर' जैसी कुछ शॉर्ट फिल्में भी बनाई हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली थी। जेसन ने बचपन में अपने पिता की फिल्म 'वेत्ताइकरण' के एक गाने में कैमियो किया था। अब वो निर्देशन जगत में कदम रख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4 लाख 81 हजार फॉलोअर्स हैं।