थलापति विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' खूब चर्चा में है। इसे उनके फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, इसलिए प्रशंसकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। विजय ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में की हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनकी उन फिल्मों पर, जिन्होंने न सिर्फ देर्शकों से वाहवाही लूटी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की।
#1 & #2
'लियो' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' ने दुनियाभर में कुल 605.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कहानी एक शांत स्वभाव वाले कैफै मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ड्रग कार्टेल के निशाने पर आ जाता है।
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में विजय दोहरी भूमिकाओं में थे।
#3 & #4
'बिगिल' और 'वारिसु'
'बिगिल' में विजय मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 295.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नयनतारा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
180 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'वारिसु' ने दुनियाभर में 297.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म एक खुशमिजाज और किस्मत वाले आदमी की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके पिता गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं।
जानकारी
'मर्सल'
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्सल' ने बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसकी कहानी एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है।