Page Loader
बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये 
क्या बॉक्स ऑफिस धमाल मचा पाएगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (तस्वीर: एक्स/@MaddockFilms)

बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये 

Feb 09, 2024
10:34 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा चुकी है। फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार कृति सैनन के साथ बनी है। दोनों की केमिस्ट्री की काफी प्रशंसा हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छा कारोबार किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं कमाई के संभावित आंकड़े।

बॉक्स ऑफिस

पहले दिन 6 करोड़ रुपये कमाएगी 'तेरी बातों में...' 

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन टिकट खिड़की पर 6 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि, यह फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुलज जैसी कई साइटों पर उपलब्ध है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर थोड़ा-बहुत असर पड़ सकता है।

तेरी बातों में...

इन सितारों से सजी है फिल्म 

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है।  धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में राकेश बेदी, राजेश कुमार और अनुभा फतेहपुरिया भी हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद, आर्यन का किरदार निभा रहे हैं, जिसे रोबोट सिफ्रा (कृति) से प्यार हो जाता है। दोनों की प्रेम कहानी के साथ इसमें ड्रामा और कॉमेडी भी देखने को मिल रहा है।