अभिनेत्री संचिता उगले जूझ रही थीं मानसिक समस्याओं से, आत्महत्या की लगाई जा रही है आशंका
मनोरंजन
टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगले 14 जून को अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस का मानना है कि उन्होंने आत्महत्या की है, क्योंकि उनकी मौत के समय उनका कमरा अंदर से बंद था।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा।
दोस्त गीतंजलि ने बताया पूरा सच
संचिता की दोस्त गीतंजलि ने बताया कि वह जनवरी से मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्हें अक्सर काम में मन नहीं लगता था और वह जीवन को 'यातनापूर्ण' बताती थीं।
उनकी प्रोडक्शन टीम और डॉक्टरों की मदद के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
गीतंजलि ने यह भी साफ किया कि संचिता किसी रिश्ते में नहीं थीं और उन्होंने लोगों से उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी के बारे में अफवाहें न फैलाने की अपील की।