टेलर स्विफ्ट ने गाया 'टॉय स्टोरी 5' के लिए ये नया गाना
मनोरंजन
टेलर स्विफ्ट अपनी गायकी का जादू दिखाते हुए डिज्नी-पिक्सर की फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' में एक नया गाना लेकर आ रही हें।
इस गाने का नाम 'आई न्यू इट, आई न्यू यू' है। इसे उन्होंने जैक एंटोनॉफ के साथ मिलकर लिखा है। यह गाना फिल्म के किरदार 'जेसी' से प्रेरित है और लंबे अरसे बाद टेलर का यह पहला कंट्री स्टाइल गाना है।
टेलर ने किया अपने नए गाने की रिलीज का ऐलान
यह गाना 5 जून, 2026 को टेलर के वेब स्टोर पर रिलीज होगा। इसके स्टूडियो, अकूस्टिक और पियानो वर्जन भी उपलब्ध होंगे।
इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए टेलर ने बताया कि उन्हें बचपन से ही 'टॉय स्टोरी' बहुत पसंद है। फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग देखने के बाद उन्होंने यह गाना लिखा।
वहीं, 'टॉय स्टोरी 5' 19 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें आपके सभी पसंदीदा किरदार अपनी आवाज के साथ दिखेंगे।