24 घंटे में बिका टेलर स्विफ्ट की शादी का कचरा, फैंस की दीवानगी देख उड़े लोगों के होश
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी के फैंस ने हाल ही में 'NYC पॉकेट गार्बेज: नॉट इनवाइटेड एडिशन (टेलर और ट्रैविस की शादी)' नाम का एक कलेक्शन खरीदा है।
दरअसल, न्यूयॉर्क सिटी में एक कार्यक्रम हुआ था, जहां ये दोनों सेलेब्रिटी गए थे। उसी कार्यक्रम के पास से इकट्ठा किया गया यह असली कचरा लगभग 2 हजार में बेचा गया है।
आर्टिस्ट जस्टिन गिग्नैक ने इस अनोखे कलेक्शन को तैयार किया है। इसमें बोतल के ढक्कन से लेकर एक ओव्यूलेशन टेस्ट तक, हर छोटी-बड़ी चीज शामिल है।
इन सभी चीजों को पारदर्शी क्यूब्स में बंद करके उन पर 'जस्ट मैरिड' का स्टिकर लगाया गया है।
सारा सामान 24 घंटे में बिक गया
कलेक्शन लॉन्च होने के 24 घंटे के अंदर ही सारा सामान बिक गया। इसे देखकर कुछ फैंस हैरान थे कि टेलर के फैंस, जिन्हें स्विफ्टीज कहा जाता है, अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी यादों के लिए किस हद तक जा सकते हैं।
एक व्यक्ति ने मजाक में कहा, 'अब तो ऐसा लगता है कि टेलर अपने घर का कचरा भी ब्लेंडर में डालकर कप में बेच दें, तो लोग उसे खरीदने के लिए गलियों तक लंबी लाइन लगा देंगे।'