NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता, ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा
    मनोरंजन

    कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता, ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा

    कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता, ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 03, 2022, 06:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता, ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा
    कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता

    बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने काफी कम फिल्मों में काम करने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है। वह काफी समय से फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं। फिर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। अब जो खबर आ रही है, उसे जानकर तनुश्री के फैंस की चिंताएं बढ़ जाएंगी। दरअसल, तनुश्री एक कार दुर्घटना में घायल हो गई हैं। तनुश्री की कार का ब्रेक फेल होने के बाद यह हादसा हुआ।

    तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
    (तस्वीर- insta/@iamtanushreeduttaofficial)
    तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
    महाकाल दर्शन की तस्वीरें
    तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
    तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    तनुश्री के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह महाकाल के दर्शन करने जा रही थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस घटना के बारे में लोगों को अवगत कराया है। तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आज का दिन एक एडवेंचर्स दिन था। आखिरकार महाकाल के दर्शन हो गए। मंदिर जाने के रास्ते में अजीब दुर्घटना हुई। ब्रेक फेल हो गया। बस कुछ ही टांके लगे हैं...जय श्री महाकाल!'

    तनुश्री के बाएं पैर में लगी चोट

    दुर्घटना होने के बावजूद तनुश्री महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक श्रद्धालु की वेशभूषा में नजर आई हैं। वह माथे पर तिलक लगाए हुए दिखी हैं। इस घटना में उनके बाएं पैर में चोट आई है। अभिनेत्री ने अपने चोटिल पैर की तस्वीर भी शेयर की है। शेयर किए गए तस्वीर में उनके पैर से खून बहता हुआ दिखा है। हालांकि, उन्हें मामूली चोट आई है।

    सोशल मीडिया पर फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआएं

    तनुश्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए चलती दिख रही हैं। भगवान का शुक्र है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उन्हें जल्द ठीक होने की दुआएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके पोस्ट पर लिखा, 'अपना ख्याल रखें और जल्दी ठीक हो जाएं। आपकी ताकत को सलाम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपना ख्याल रखना मैडम! भगवान शिव हम सबका भला करेंगे। चोट से जल्द उबरें।'

    बॉलीवुड में वापसी की तैयारी में तनुश्री

    तनुश्री ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी। पिछली बार उन्हें 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था। अब तनुश्री एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में कहा, "मेरे पास कई ऑफर आए हैं। मैं बॉलीवुड और साउथ में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं हॉलीवुड की ओर भी जरूर रुख करूंगी। हालांकि, फिलहाल मेरा पूरा फोकस बॉलीवुड पर है।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    2018 में तनुश्री ने #MeToo कैंपन के तहत नाना पाटेकर पर गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इसके बाद काफी बवाल मचा था। हालांकि, 2019 में इस मामले में नाना को क्लीन चिट दे दी गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    कार दुर्घटना
    तनुश्री दत्ता

    ताज़ा खबरें

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    कर्नाटक: मंगलौर में मां ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या कर्नाटक
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑनलाइन कोचिंग देंगे मिकी आर्थर, अफरीदी फैसले से नाखुश पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो

    इंस्टाग्राम

    डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होगी वापसी, अकाउंट्स बहाल करेगी मेटा डोनाल्ड ट्रंप
    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर टेलीविजन मनोरंजन
    मेटा पेश करेगी नया फीचर, एक साथ बदल सकेंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की सेटिंग्स मेटा
    इंस्टाग्राम ने पेश किया क्वाइट मोड, जानें क्यों है खास सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान

    कार दुर्घटना

    सुल्तानपुरी हादसा: पीड़िता की दोस्त ने किए कई खुलासे, कहा- आरोपियों ने जानबूझकर दौड़ाई कार दिल्ली
    ऋषभ पंत कार दुर्घटना: टक्कर के बाद गाड़ी में क्यों लग जाती है आग? यहां जानिए ऋषभ पंत
    इंडोनेशिया: कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला ने फेसबुक पर डालीं अपने "शव की तस्वीरें" इंडोनेशिया
    प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी कार दुर्घटना में घायल, पोते के पैर में फ्रैक्चर नरेंद्र मोदी

    तनुश्री दत्ता

    मुझे कुछ भी हो जाए तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार- तनुश्री दत्ता बॉलीवुड समाचार
    प्रताड़ित किए जाने पर बोलीं तनुश्री दत्ता- कान खोलकर सुन लो, मैं आत्महत्या नहीं करूंगी बॉलीवुड समाचार
    कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट बॉलीवुड समाचार
    कई बार बाल-बाल बची हैं तनुश्री दत्ता, खुद किया खुलासा मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023