NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की बायोपिक में हो सकती है तापसी या भूमि की एंट्री
    अगली खबर
    स्वतंत्रता  सेनानी ऊषा मेहता की बायोपिक में हो सकती है तापसी या भूमि की एंट्री
    स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की बायोपिक में हो सकती है तापसी या भूमि की एंट्री

    स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की बायोपिक में हो सकती है तापसी या भूमि की एंट्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 07, 2021
    12:39 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से यह चर्चा जोरों पर है कि करण जौहर स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

    करण उनकी उपलब्धियों और जीवन से बेहद प्रभावित हैं और इसी वजह से उन्होंने ऊषा मेहता के जीवन को पर्दे पर लाने का फैसला किया है।

    अब खबर है कि इस फिल्म में ऊषा की भूमिका के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर का नाम सबसे ऊपर है।

    आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    तापसी और भूमि हैं निर्देशक की पहली पसंद

    पीपिंगमून के मुताबिक फिल्म का निर्देशन केतन मेहता कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है और इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक ऊषा मेहता की भूमिका के लिए केतन के जहन में बस दो ही नाम हैं। एक हैं तापसी पन्नू और दूसरी हैं भूमि पेडनेकर।

    वह दोनों में से किसी एक को फिल्म में लेना चाहते हैं। नवंबर तक फिल्म की कास्ट फाइनल हो जाएगी।

    जानकारी

    'सांड की आंख' में साथ काम कर चुकी हैं तापसी-भूमि

    तापसी और भूमि की असल जिंदगी में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ने फिल्म 'सांड की आंख' में साथ काम किया था और इसी फिल्म के सेट पर उनकी दोस्ती हुई थी।

    यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें तापसी ने प्रकाशी तोमर की भूमिका निभाई थी, वहीं चंद्रो तोमर का किरदार भूमि ने निभाया था।

    तापसी और भूमि अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करती दिखती हैं। सोशल मीडिया पर साथ में दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती हैं।

    जानकारी

    जानिए ऊषा मेहता के बारे में

    बात करें ऊषा मेहता की तो 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान उन्होंने कांग्रेस रेडियो नाम की एक खुफिया रेडियो सर्विस शुरू की थी।

    इसके माध्यम से वह आजादी के लिए संघर्ष करने वालों की मदद करने लगी थीं। उन्हें भारत की पहली रेडियो वुमन भी कहा जाता है। इस रेडियो के जरिए लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी जानकारी दी जाती थी।

    देश को आजादी मिलने के बाद ऊषा मेहता को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

    फिल्में

    ये हैं तापसी और भूमि की आने वाली फिल्में

    तापसी ने हाल ही में अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'ब्लर' की शूटिंग पूरी की है। वह फिल्म 'शाबाश मिठू' और थ्रिलर फिल्म 'लूप लपेटा' में दिखाई देंगी। तापसी फिल्म 'दोबारा', तमिल थ्रिलर फिल्म 'जन गण मन' और 'ऐनाबेले सेतुपति' का हिस्सा हैं।

    दूसरी तरफ भूमि, अली अब्बस जफर की अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। वह अक्षय कुमार अभिनीत 'रक्षाबंधन' में काम कर रही हैं। भूमि 'बधाई दो' में राजकुमार राव के साथ दिखाई दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    भूमि पेडनेकर

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    करण जौहर

    फिल्म 'ड्राइव' की OTT रिलीज को लेकर करण जौहर से खफा थे सुशांत सिंह राजपूत मुंबई
    अक्षय कुमार अगले साल शुरू करेंगे करण जौहर की 'दोस्ताना 2' की शूटिंग- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    करण जौहर ने किया नए प्रोजेक्ट का ऐलान, जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनाएंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की फिल्म 'तख्त' की शूटिंग अक्टूबर में शुरू करेंगी करीना मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में दिखेगी 2090 की दुनिया- रिपोर्ट मनोरंजन
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आ सकती हैं जूही चावला संजय लीला भंसाली
    करण जौहर की मां और प्रोड्यूसर हीरू जौहर की हुई दो बड़ी सर्जरी करण जौहर
    रणवीर और आलिया अभिनीत 'बैजू बावरा' की शूटिंग अक्टूबर में होगी शुरू मनोरंजन

    मनोरंजन

    रुबीना दिलैक ने किया अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म का ऐलान, देखिए पोस्टर टीवी जगत की खबरें
    'शेरशाह' ने रचा इतिहास, भारत में अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी करण जौहर
    तापसी पन्नू ने पूरी की अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'ब्लर' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    मलयालम फिल्ममेकर महेश नारायणन 'फैंटम हॉस्पिटल' से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू बॉलीवुड समाचार

    भूमि पेडनेकर

    'बधाई हो' का बनेगा सीक्वल 'बधाई दो', पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे राजकुमार और भूमि बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी कोंकणा और भूमि की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' नेटफ्लिक्स
    'बधाई हो' के बाद आ रही है 'बधाई दो', पहली बार भूमि-राजकुमार साथ करेंगे काम बॉलीवुड समाचार
    भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी सुशांत की 'छिछोरे', 'सांड की आंख' भी हुई शामिल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025