LOADING...
फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर जारी, अन्याय का पर्दाफाश करने आईं सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका

फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर जारी, अन्याय का पर्दाफाश करने आईं सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका

May 12, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिन्हें 'पंगा' और 'बरेली की बर्फी' के लिए जाना जाता है। वहीं निर्माण की कमान पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने मिलकर उठाई है। फिल्म हाई-प्रोफाइल और आत्मविश्वासी वकील और विशेषाधिकार की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'सिस्टम' का ट्रेलर

ट्रेलर में, सोनाक्ष्री ने 'नेहा राजवंश' नाम की वकील का किरदार निभाया है। उनके पिता के किरदार में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं। वहीं ज्याेतिका 'सारिका रावत' के किरदार में हैं, जो कोर्ट स्टेनोग्राफर है। कहानी 2 ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें न्याय व्यवस्था के भीतर दबे गहरे अन्यायों का पता चलता है। दोनों सत्ता और विशेषाधिकार वाले लोगों के खिलाफ जाकर सच सामने लाने का फैसला करती हैं। फिल्म 22 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'सिस्टम' का ट्रेलर

Advertisement