LOADING...
'सिस्टम' के साथ OTT पर धाक जमाने आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, रिलीज तारीख जारी
फिल्म 'सिस्टम' की रिलीज तारीख जारी

'सिस्टम' के साथ OTT पर धाक जमाने आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, रिलीज तारीख जारी

May 06, 2026
01:37 pm

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा अपनी नई फिल्म 'सिस्टम' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री ज्योतिका और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जबकि निर्माण की कमान पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा द्वारा संभाली गई है। यह फिल्म एक रोमांचक कानूनी ड्रामा है, जो महत्वाकांक्षा, न्याय और नैतिकता जैसे विषयों को गहराई से छूने का वादा करती है।

रिलीज

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'सिस्टम'

निर्माताओं ने 'सिस्टम' को सिनेमाघरों में न उतारने की बजाए, OTT पर रिलीज करने की योजना बनाई है। फिल्म 22 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिसका लुत्फ सब्सक्राइबर यूजर्स उठा सकेंगे। भारत और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से हिंदी में फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म की कहानी अभियोजक नेहा राजवंश (सोनाक्षी) और कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका रावत (ज्योतिका) के बीच एक अप्रत्याशित संबंध पर आधारित है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Advertisement