'यूफोरिया' के बोल्ड सीन पर सिडनी स्वीनी का बड़ा खुलासा, कह दी यह बात
सिडनी स्वीनी, जो 'यूफोरिया' में कैसी का रोल कर रही हैं, उन्होंने शो के फिनाले में अपने बोल्ड सीन शामिल करने पर जोर दिया।
शो के क्रिएटर सैम लेविंसन शुरुआत में थोड़ा हिचकिचा रहे थे, लेकिन सिडनी ने उनसे पूछा, 'क्या आप मजाक कर रहे हैं? मैं एक ओनलीफैंस मॉडल का किरदार निभा रही हूं। क्या आप मुझसे कह रहे हैं कि आप इस चीज से बचकर निकल जाएंगे?'
यह फिनाले 31 मई को प्रसारित हुआ था, जिसमें सोशल मीडिया के विषयों को दिखाया गया था।
सिडनी ने 'यूफोरिया' के सीन का किया बचाव
सिडनी ने पहले भी ऐसे बोल्ड सीन हटाने की गुजारिश की थी, जो कहानी के लिए जरूरी नहीं थे।
उनकी सह-अभिनेत्री एलेक्सा डेमी ने भी बताया था कि उन्हें कुछ दृश्यों में असहजता महसूस हुआ था, लेकिन उन्होंने सेट पर सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग की सराहना की थी।
फिनाले प्रसारित होने के बाद, सिडनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले का बचाव किया और लिखा, 'यह तो सिर्फ अभिनय है।'
आपको बता दें कि 'यूफोरिया' अब मैक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।