सिडनी स्वेनी ने खोला 'यूफोरिया' की देरी का राज, कैसि के इस दिलचस्प मोड़ से उड़ेंगे होश
सिडनी स्वेनी ने हाल ही में सोशल मीडिया और प्रेस में चल रही उन खबरों को 'पागलपन' बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि 'यूफोरिया' के तीसरे सीजन में देरी अभिनोताओं की या फिर सेट पर हुए किसी ड्रामे की वजह से हो रही है।
उन्होंने साफ कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया अक्सर बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। वैनिटी फेयर से हुई बातचीत में सिडनी ने स्पष्ट किया कि कास्ट हमेशा HBO के लिए पहली प्राथमिकता पर थी।
ऐसे में उनके निजी कार्यक्रम के कारण 'यूफोरिया' का काम नहीं रुका। सिडनी के अनुसार, शो में देरी की मुख्य वजहें SAG-AFTRA और WGA की हड़तालें थीं।
इसके अलावा पटकथा में भी समय लगा। ये देरी किसी भी कलाकार के निजी योजना की वजह से नहीं हुई थी।
'यूफोरिया' में क्या है खास?
सीजन 3, जो 12 अप्रैल, 2026 को प्रसारित हुआ था, उसमें कहानी 5 साल आगे बढ़ जाती है। अब कैसी और उसके दोस्त बड़े हो चुके हैं।
सिडनी ने बताया कि शो को बनाने वाले सैम लेविंसन ने कैसी के भविष्य को पहले ही तय कर रखा था। अब वो नेट से शादी करके सबर्ब्स में रहती हैं।
इस सीजन में कैसी ओनलीफैन्स शुरू करती है और अभी भी अपनी पहचान और दूसरों की तारीफ पाने की तलाश में दिखती है।
सिडनी ने इस किरदार को निभाना 'बिटरस्वीट' यानी कड़वा-मीठा अनुभव बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सीजन 3 का फिल्मांकन 31 मई, 2026 को ही पूरा हो चुका था।