सूर्या ने आर्थिक तंगी के बावजूद की फिल्म 'करुप्पु' की शूटिंग, अब जाकर बताई अंदर की बात
अभिनेता सूर्या ने हाल ही में खुलासा किया कि 'करुप्पु' बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। बजट की कमी के चलते टीम को फिल्म का क्लाइमैक्स गाना एडिट पूरा होने के 5 महीने बाद शूट करना पड़ा।
चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने इन मुश्किलों पर बात करते हुए कहा, "आर्थिक परेशानियों के बावजूद हमें एडिट फाइनल करने के 5 महीने बाद क्लाइमैक्स गाने की शूटिंग करनी पड़ी और साथ ही 'करुप्पस्वामी' के लिए एक गाना भी जोड़ना पड़ा।"
फिल्म 'करुप्पू' का निर्देशन RJ बालाजी ने किया है। इसमें सूर्या ने करुप्पस्वामी का मुख्य किरदार निभाया है, वहीं बालाजी ने विलेन की भूमिका अदा की है। फिल्म में 'करुप्पु बनाम वेल्लाई' की टक्कर दिखाकर इसके संभावित सीक्वल का संकेत भी दिया गया है।
'करुप्पू' दुनियाभर में 218 करोड़ के करीब
इन तमाम मुश्किलों के बावजूद, 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में भारत में 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और दुनियाभर में ये आंकड़ा 218 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। साईं अभ्यंकर का संगीत भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जो फिल्म को और लोकप्रियता दिला रहा है।