NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBI की याचिका
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBI की याचिका
    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत

    सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBI की याचिका

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 25, 2024
    01:26 pm

    क्या है खबर?

    रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पिछले काफी समय से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

    इस साल फरवरी में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर नोटिस (LOC) को रद्द कर दिया था।

    अब खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में रिया के खिलाफ CBI के लुकआउट नोटिस को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है।

    रिया को सितंबर 2020 में मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    लुक आउट नोटिस

    कब और क्यों जारी किया गया था लुक आउट नोटिस?

    बता दें कि सुशांत के परिवार ने अभिनेता की मौत की जांच की मांग करते हुए पटना में मामला दर्ज कराया था और रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

    बाद में इस मामले की जांच CBI के कंधों पर आ गई थी। इस केस में रिया और उनके परिवार के खिलाफ अगस्त 2020 में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, जिसे रिया और उनके परिवार ने बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

    चुनौती

    हाई कोर्ट के आदेश को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती

    सुप्रीम कोर्ट ने रिया, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस रद्द करने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।

    2020 में CBI की तरफ से जारी इस नोटिस को हाई कोर्ट ने इस साल फरवरी में निरस्त किया था।

    हाईकोर्ट के आदेश को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की याचिका को आज यानी 25 अक्टूबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।

    जानकारी

    LOC है क्या?

    LOC एक आदेश है, जो किसी व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोकता है। यह आमतौर पर तब जारी किया जाता है, जब किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप होता है या जब उसे गवाह के रूप में पेश होने की आवश्यकता होती है।

    दुखद

    2020 में अपने फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत

    बता दें कि 34 साल के सुशांत को 14 जून को मुंबई स्थित अपने बांद्रा अपार्टमेंट में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था, जिसके बाद उनके पिता, पटना निवासी कृष्ण किशोर सिंह की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों ने जांच शुरू कर दी थी।

    सुशांत ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी।

    मौजूदगी

    आखिरी बाार इस शो में दिखी थीं रिया

    काम के माेर्चे पर बात करें तो रिया को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था, जो सुशांत के निधन के बाद रिलीज र्हु थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में थे।

    उधर 2023 में वह टीवी शो 'MTV रोडीज' में नजर आई थीं। उन्हें शो की गैंग लीडर के रूप में देखा गया था।

    फिलहाल रिया ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिया चक्रवर्ती
    सुशांत सिंह राजपूत
    सुप्रीम कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़

    रिया चक्रवर्ती

    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री मनोरंजन
    अमिताभ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' का प्रचार कर सकती हैं रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार
    NCB के सामने रिया का दावा- सुशांत के साथ बहन और जीजा भी लेते थे ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती अपनी आगामी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने साझा की पुरानी तस्वीर, लिखा भावुक नोट  बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, साझा किया अनेदखा वीडियो रिया चक्रवर्ती
    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं सारा, बोलीं- मैं फिर ऐसा महसूस नहीं करूंगी  सारा अली खान
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: 2 साल से अमेरिका से सबूत मिलने के इंतजार में CBI रिया चक्रवर्ती

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश की टिप्पणी पर लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट कर्नाटक हाई कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में केंद्र सरकार को फटकार लगाई, क्या कहा? केंद्र सरकार
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्र का 'तथ्य-जांच इकाई' बनाने का प्रस्ताव खारिज किया बॉम्बे हाई कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की अश्लील फिल्में देखने और डाउनलोड करने को अपराध बताया, जानिए मामला बाल बलात्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025