Page Loader
सनी देओल की 'भैयाजी सुपरहिट' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, इस फिल्म से होगा सामना 
'भैयाजी' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsunnydeol)

सनी देओल की 'भैयाजी सुपरहिट' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, इस फिल्म से होगा सामना 

Apr 01, 2025
03:43 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' को 23 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। नीरज पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 6.25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। सनी के साथ फिल्म में प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे नजर आए थे। अब लगभग 7 साल बाद 'भैयाजी सुपरहिट' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है।

भैयाजी सुपरहिट

कब रिलीज होगी फिल्म?

'भैयाजी सुपरहिट' को 10 अप्रैल, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना सनी की ही फिल्म 'जाट' से होने वाला है। यह फिल्म भी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करेगी। 'भैयाजी सुपरहिट' को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं। 'जाट' के अलावा सनी 'लाहौर 1947', 'बॉर्डर 2', 'सफर' और 'रामायण: पार्ट 1' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर