LOADING...
गोविंदा को सुनीता आहूजा की नसीहत, बोलीं- हंसकर टालने से नहीं चलेगा काम; अब सुधर जाओ
गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@officialsunitaahuja)

गोविंदा को सुनीता आहूजा की नसीहत, बोलीं- हंसकर टालने से नहीं चलेगा काम; अब सुधर जाओ

Feb 18, 2026
02:06 pm

क्या है खबर?

गोविंदा के साथ रिश्तों में आई खटास की खबरों के बीच एक बार फिर पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलकर बात की। हाल ही में सुनीता ने बेहद बेबाकी से अपने दिल की बात कही है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि गोविंदा उनके बचपन का प्यार हैं, लेकिन मौजूदा तनाव को खत्म करने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। सुनीता का कहना है कि अगर गोविंदा अपनी गलत आदतों को सुधार लें तो वो उन्हें माफ करने को तैयार हैं।आ

शर्त

"मेरे हिसाब से रहेंगे तो माफ कर दूंगी"

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वो कभी अपने पति गोविंदा को माफ करेंगी तो उन्होंने बेहद भावुक और बेबाक जवाब दिया। वो बोलीं, "आप कभी नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा। गोविंदा मेरे बचपन का प्यार हैं। अगर वह सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे वो सब नहीं सुनना है जो आजकल खबरों में आ रहा है।"

मुश्किल दौर

इस उम्र में ये सब सहना मुश्किल- सुनीता

सुनीता ने आगे अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि इस उम्र में वो किन चुनौतियों से गुजर रही हैं। उन्होंने बताया, "मेरी ये उम्र इन सब चीजों (विवादों और तनाव) से गुजरने की नहीं है। मैं मेनोपॉज (ये महिलाओं के जीवन का वो चरण है, जब उनका मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाता है) के दौर से गुजर रही हूं।"

Advertisement

दिल की बात

"तनाव नहीं, प्यार चाहिए"

सुनीता ने कहा, "इस समय हर महिला को अपने पति और बच्चों के सहयोग की जरूरत होती है, क्योंकि हमारा मन बहुत अस्थिर रहता है। हमें ऐसे किसी व्यक्ति की जरूरत होती है, जो हमें प्यार दे, ना कि हमें तनाव।" जब सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें नीचा दिखाया गया है या उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने स्वीकार किया कि हर किसी का सोचने का तरीका अलग हो सकता है।

Advertisement

प्रतिक्रिया

सुनीता को समझ नहीं आते गोविंदा के जवाब

गोविंदा के नजरिए पर सुनीता बोलीं, "उनके भी अपने विचार होंगे, लेकिन मेरा मानना है कि ये सब हमेशा नहीं चल सकता। आखिर में जब उम्र ढलती है तो केवल आपकी पत्नी और बच्चे ही आपके साथ खड़े होते हैं।" जब सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी इन विवादों पर गोविंदा से सवाल किया तो उन्होंने कहा, "वो बस हंसकर बात टाल देते हैं। उनका जवाब हमें समझ ही नहीं आता कि उसका असल में मतलब क्या है।"

प्यार

बचपन का प्यार और 37 साल का साथ

सुनीता-गोविंदा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं, लेकिन आज ये एक नाजुक मोड़ पर खड़ी है। सुनीता की गोविंदा से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वो महज 15 साल की थीं। इसके बाद साल 1987 में, जब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं, दोनों ने शादी कर ली। साल 1988 में वे बेटी टीना आहूजा के माता-पिता बने। उनका एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है, जो बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement